29.8 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन : मानवेंद्र बोले मोदीऔर योगी हैं कर्मयोगी
उत्तर प्रदेश

बांदा में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन : मानवेंद्र बोले मोदीऔर योगी हैं कर्मयोगी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा को मजबूत करने में यहां बैठे हर शख्स का हाथ है। आज इस सभागार में बैठे लोगों के चेहरे यही बयां कर रहें हैं। इससे प्रतीत होता है कि यह पार्टी कार्यकर्ता नहीं है, प्रबुद्धजन है। भाजपा ऐसे प्रबुद्ध सम्मेलन चलाकर चर्चा और परिचर्चा कर रही है, उनकी राय भी जान रही है।

इसका यही उद्देश्य है कि पार्टी को प्रबुद्धजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सके। यह बातें भाजपा के बुंदेलखंड-कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित सदर विधानसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये।


उन्होने कहा आज भाजपा सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। यूपी में ढाई करोड़ सदस्य है। वर्ष 2014 से अब तक जो भी चुनाव यूपी और देश के अन्य राज्यों में हुए हैं, उसमें भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है।यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और विकास से संभव हो सका। मोदी और योगी कर्म योगी हैं।

बांदा में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन : मानवेंद्र बोले मोदीऔर योगी हैं कर्मयोगी
कहा कि दुनिया के सभी देश भारत से दोस्ती करना चाहते हैं, यह संभव हुआ केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के कारण। मानवेंद्र सिंह नें कहा कि भारत विश्व में सुपर पॉवर सभी कल्याणकारी कार्यों को लेकर बनना चाहता है।


यूपी में एक जिला एक उत्पाद दशकों से है, इसे पहचान देने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। हर व्यक्ति को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। तभी न्यू इंडिया का सपना साकार हो सकेगा। कहा योगी राज में गुंडा राज समाप्त हुआ है। विशिष्ट अतिथ पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी नें किसानों को गुमराह करने का विपक्ष पर आरोप लगाया।

बांदा में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन : मानवेंद्र बोले मोदीऔर योगी हैं कर्मयोगी

इससे पूर्व सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा कि प्रबुद्ध सम्मेलन में वरिष्ठ चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक, साहित्यकार उपस्थित हैं। अपील किया की हर घर तक केंद्र व राज्य की नीतियों को पहुंचाया जाए। उद्देश्य है कि हर वर्ग को केंद्र व राज्य की योजनाओं का लाभ मिल सके।जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, सांसद आरके पटेल आदि नेताओं नें भी सम्मेलन को संबोधित किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कोरोना का प्रकोप : डीएम ने दिया निर्देश, एल-2 कोविड अस्पताल में बढ़ाई जाए बेडों की संख्या …

गढ्‌ढा मुक्त सड़कें व 24 घंटे देंगे बिजली : प्रभारी मंत्री बोले- तीन मंत्रियों का दल अलीगढ़ में कर रहा है भ्रमण

अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक नें विधि छात्रों को इंटर्नशिप भत्ता की उठाई मांग

City News Uttar Pradesh

बांदा सदर में ‘तय’ हो गया 2027 का नतीजा ! गली-गली गूंज रहा ‘जय प्रकाश तय प्रकाश’ !

City News Uttar Pradesh Desk

‘ईश्वर’ को कलयुग में लेना पड़ेगा अवतार, ‘आधार’ के चक्कर में फंसे विश्व के “पालन हार” ! …

Banda : पांच माह बाद भी दुरुस्त न हो सकी टूटी पाइप लाइन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़