27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
आजादी के 75 वर्ष और महिलाएं : पुस्तक का जिलाधिकारी ने किया विमोचन, कहा- छात्राओं के लिए है प्रेरक
उत्तर प्रदेश

आजादी के 75 वर्ष और महिलाएं : पुस्तक का जिलाधिकारी ने किया विमोचन, कहा- छात्राओं के लिए है प्रेरक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ‘आजादी के 75 वर्ष और महिलाएं’ का जिलाधिकारी ने राजकीय महिला डिग्री कालेज में बुधवार को पुस्तक विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह पुस्तक छात्रओं के लिए प्रेरक है। भविष्य में छात्राएं भी इस तरह के शोध कार्यों में सफलता हासिल करें।


समाजशास्त्र विभाग की ओर से संपाधित पुस्तक आजादी के 75 वर्ष और महिलाएं के विमोचन समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस दौरान राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.मुकेश यादव और जिलाधिकारी ने पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक की संपादक डा.सबीहा रहमानी को पुस्तक के लिए बधाई दी।

आजादी के 75 वर्ष और महिलाएं : पुस्तक का जिलाधिकारी ने किया विमोचन, कहा- छात्राओं के लिए है प्रेरक
75 years of independence and women: the book was released by the District Magistrate, said – inspiring for girl students

प्राचार्य डा.यादव ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए सम्मान का विषय है। यह पाठकों के लिए भविष्य में ज्ञान का एक नया आयाम देगी। प्रो.पंकज सिंह ने कहा कि वास्तव में यह पुस्तक वर्तमान महिलाओं की स्थिति को प्रकट करने में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। महाविद्यालय प्राचार्य डा.दीपाली गुप्ता ने संपादक मंडल को उनके शैक्षणिक एवं शोध परक योगदान के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। विमोचन के बाद क्षेत्रीय रोजगार सेवा केंद्र के जरिए छात्राओं के लिए करियर परामर्श संबंधी कार्यशाला हुई। छात्राओं को रोजगार के विविध क्षेत्रों एवं सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। छात्राओं ने स्वरचित कविताओं के पाठ की प्रतियोगिता में भाग लिया।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिला अस्पताल में बिजली की कड़की : 40 लाख का सोलर खराब, जनरेटर भी धड़ाम !

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में दीपोत्सव : रामनवमी पर मंदाकिनी तट पर प्रज्वलित हुए साढ़े पांच लाख दीप, मंदाकिनी नदी किनारे दिखा मनोहर दृश्य

डीएम-एसपी पहुंचे अस्पताल, घायलों का जाना हाल

City News Uttar Pradesh

कायस्थ समाज द्वारा की गई चित्रगुप्त भगवान की एवं कलम की पूजा

City News Uttar Pradesh

सिलेंडर फटने से दुकानों में लगी आग : सबकुछ जलकर हुआ खाक

सात करोड़ आये डेढ़ साल बीते पर बेसिक स्कूलों के फर्नीचर नहीं खरीदे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़