30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत बोले रेत में दफन हुई मटौंध क्षेत्र की प्यास':पानी को तरस रही 'जनता' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

पूर्व विधायक दलजीत बोले रेत में दफन हुई मटौंध क्षेत्र की प्यास’:पानी को तरस रही ‘जनता’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा है की मटौंध क्षेत्र की पेयजलापूर्ति तीन दिनों से ‘रेत में दफन’ हो गई है। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुये जलापूर्ति तत्काल दुरुस्त कराये जानें की मांग की है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा है की एक ओर आसमान से लगातार बारिश हो रही है,दूसरी ओर मटौंध कस्बे के लोग पीने के पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। विडंबना यह है कि चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है, लेकिन घरों के नलों में सूखा पसरा है।

पूर्व विधायक दलजीत की 'नेत्र ज्योति' सेवा की फहर रही 'पताका' : आंखों 'चमक' !दलजीत सिंह नें कहा की केन नदी का जलस्तर बढ़ने से जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और हजारों लोगों की प्यास व्यवस्था की लापरवाही के सामने बेबस हो गई है। उन्होंने कहा की जल संस्थान की 16वीं शाखा भूरागढ़ से मटौंध कस्बे को पेयजल आपूर्ति होती है। लेकिन केन नदी में आई बाढ़ के दौरान बोर के आसपास भारी मात्रा में बालू जमा हो जानें से जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। नतीजा यह हुआ कि पिछले दो दिनों से कस्बे के घरों के नलों में एक बूंद पानी तक नहीं पहुंचा।

पूर्व विधायक दलजीत बोले रेत में दफन हुई मटौंध क्षेत्र की प्यास':पानी को तरस रही 'जनता' !पानी न मिलने से परिवारों के सामने पीने, खाना बनाने और दैनिक जरूरतों का ‘गंभीर संकट’ है। लोगों को कई मोहल्लों से दूर स्थित हैंडपंपों तक जाना पड़ रहा है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब कई हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। पूर्व विधायक दलजीत नें डीएम को अवगत कराया है की यदि जलापूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई तो हालात और विकट हो सकते हैं। बताया की हर बरसात में यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रशासन गौवंशों के संरक्षण में फेल ? बैठकें और निर्देश कुछ नहीं कर पा रहे खेल !

City News Uttar Pradesh

दोस्तों के साथ घूमने जा रहा था कालिंजर और फिर युवक की हो गई मौत

प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक: समस्याओं पर चर्चा सहित आंदोलन की हुंकार

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव: बांदा को चार दशक बाद मिला अपना सांसद

मंडल कारागार में मुख्तार की बैरक का डीएम एवं एसपी नें किया औचक निरीक्षण: 4 घण्टे चेकिंग

City News Uttar Pradesh

मुठभेड़ में पकड़े गए कुख्यात चोर: मध्यप्रदेश और यूपी में कई वारदातों को दिया था अंजाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़