City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड की होगी "बल्ले -बल्ले" : अरहर दाल विश्व को कर देगी "स्वस्थ एवं मस्त" !
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड की होगी “बल्ले -बल्ले” : अरहर दाल विश्व को कर देगी “स्वस्थ एवं मस्त” !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की दाल को विश्व पहचान दिलाने की पहल शुरू हो गई है। अब तो सरकार नें यहां की अरहर दाल को “जीआई टैग” दिलाने का निर्णय लेकर “बल्ले -बल्ले” कर दी है। आपको बता दूँ की बुंदेलखंड में अरहर दाल की खेती को उच्च पायदान पर लाने के लिये वर्ष 2020 की फरवरी में कालिंजर में “विश्व स्तरीय कृषि विशेषज्ञ सम्मेलन” भी हुआ था।

बुंदेलखंड की होगी "बल्ले -बल्ले" : अरहर दाल विश्व को कर देगी "स्वस्थ एवं मस्त" !

बुंदेलखंड में ये पहला मौका था जब एक जगह पर एक साथ पद्मश्री किसान और कृषि विशेषज्ञ इकट्ठा हुए थे। कार्यक्रम में बुलंदशहर, यूपी के पद्मश्री डॉ भारत भूषण त्यागी, मध्य प्रदेश के सतना के पद्मश्री बाबूलाल दहिया, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के किसान पद्मश्री रामसरन वर्मा, बिहार के मुजफ्फरपुर की पद्मश्री राजकुमारी देवी ‘किसान चाची’, हरियाणा के सोनीपत के पद्मश्री कंवल सिंह चौहान ने अपने अनुभवों को किसानों से साझा किया था।

बुंदेलखंड की होगी "बल्ले -बल्ले" : अरहर दाल विश्व को कर देगी "स्वस्थ एवं मस्त" !

वैसे भी यहां की अरहर स्वाटिष्ट और स्वास्थवर्धक है। हमें ब्रांडिग करनी चाहिए, जिससे देशभर में हमारे क्षेत्र की फसलों की मांग बढ़ेगी। जिससे ज्यादा मांग के चलते किसानों की आय में वृद्धि होगी। बुंदेलखंड में दलहन (अरहर, चना, मसूर) और तिलहन की खेती के लिए जाना जाता है, लेकिन बाजार के अभाव और खेती की सही जानकारी नहोने से उचित फायदा नहीं मिल पाता।

बुंदेलखंड की होगी "बल्ले -बल्ले" : अरहर दाल विश्व को कर देगी "स्वस्थ एवं मस्त" !

बुंदेलखंड में इस वर्ष खेती में अरहर का रकबा 17753 हेक्टेयर है। सिंचाई सुविधा उपलब्ध न होने पर भी यहां पर दलहन की अच्छी पैदावार होती है।लेकिन अब जीआई टैग से बुंदेली दाल का जल -जला होगा। क्योंकि किसी भी कृषि एवं प्रसंस्कृत उत्पाद की विशेषता एवं उसके भौगोलिक क्षेत्र प्रदर्शित करने के लिये जीआई टैग दिलाया जाता है। इसके मिल जानें से जहां उस उत्पाद को कानूनी संरक्षण मिलता है वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उसकी शाख बढ़ती है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सड़क निर्माण में गुणवत्ता का अभाव : आम आदमी पार्टी नें डीएम से किया शिकायत

City News Uttar Pradesh

दीपावली पर पटाखा बाजारों में छाया उत्सव का माहौल: कारोबार एक करोड़ के पार !

City News Uttar Pradesh

भारत-न्यूजीलैंड का मैच ड्रा होने पर बोले राहुल द्रविड़, हमारे युवा खिलाड़ी बेहतर

City News Uttar Pradesh

लेडी सिंघम के रूप में मशहूर हैं बांदा की नई जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल

City News Uttar Pradesh

जालसाजी में महिला पीएम शहरी आवास योजना में फंसी : दो लाख की रिकवरी जारी

कार्यवाई का चाबुक : राजस्व घटा, खनिज अधिकारी निलंबित ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़