27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : राम मंदिर में प्लिंथ निर्माण का काम लगभग हुआ पूरा, तस्वीर में दिख रहा भव्य और दिव्य आकार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शेयर की तस्वीरें
उत्तर प्रदेश

यूपी : श्री राम मंदिर निर्माण में प्लिंथ निर्माण का काम लगभग हुआ पूरा, तस्वीर में दिख रहा भव्य और दिव्य आकार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शेयर की तस्वीरें

अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के चरण में प्लिंथ निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। चबूतरा निर्माण का कार्य अंतिम दौर में है। गर्भ ग्रह स्थल के आसपास रामलला का चबूतरा बलुआ पत्थरों से बनाए जा रहा है। अब इसके ऊपर रामलला के मंदिर निर्माण के लिए कार्यशाला में तराश कर रखे गए पत्थरों को लगाया जाएगा। राम जन्म भूमि की कार्यशाला और बंसी पहाड़पुर की कार्यशाला से पत्थर पहुंच रहे हैं। बता दें कि ट्रस्ट ने 2023 तक मंदिर निर्माण की प्रक्रिया पूरा करने का लक्ष्य रखा है। चबूतरे निर्माण की तस्वीरें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी की है।

यूपी : राम मंदिर में प्लिंथ निर्माण का काम लगभग हुआ पूरा, तस्वीर में दिख रहा भव्य और दिव्य आकार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शेयर की तस्वीरें
The work of construction of plinth in Ram temple is almost complete, the grand and divine shape seen in the picture

रामजन्मभूमि पर निर्माणाधीन राम मंदिर की दर्शनीयता बढ़ती जा रही है। मंदिर निर्माण की शुरुआत गत वर्ष 15 जनवरी को ही हो गई थी। चार सौ गुणे तीन सौ फीट के विस्तृत परिक्षेत्र में 40 से 50 फीट की गहराई तक बनी नींव व्यापक निर्माण कार्य का सबब थी, किंतु निर्माण के साथ ही वह सतह के नीचे विलीन होती गई। अब जबकि नींव के ऊपर मंदिर के अधिष्ठान का निर्माण हो रहा है, तो प्रत्येक दिन के साथ निर्माण की तस्वीर पुख्ता होती जा रही है। अधिष्ठान 21 फीट ऊंचा और सात लेयर में संयोजित है।

यूपी : राम मंदिर में प्लिंथ निर्माण का काम लगभग हुआ पूरा, तस्वीर में दिख रहा भव्य और दिव्य आकार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शेयर की तस्वीरें
The work of construction of plinth in Ram temple is almost complete, the grand and divine shape seen in the picture

अभी भले ही दो लेयर का निर्माण हुआ है, किंतु ग्रेनाइट से आच्छादित होकर राम मंदिर का अधिष्ठान अपनी आभा बिखेरने लगा है। वह हिस्सा भी ग्रेनाइट से आच्छादित हो भविष्य की स्वर्णिम संभावना का संकेत दे रहा है, जिसके बारे में मान्यता है कि इसी स्थल पर श्रीराम ने युगों पूर्व जन्म लिया था। राम मंदिर के केंद्रीय आगार के रूप में इसी स्थल पर रामलला का दिव्य गर्भगृह निर्मित होगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों की मोहब्बत का असर : बुंदेलखंड में “चना बज रहा है घना”

शिक्षक एमएलसी चुनाव : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें दिया जीत का मंत्र

डीएम-एसपी ने सुनी जनता की फरियाद : शिकायतों में आठ मामले मौके पर किये निस्तारित

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने का कांग्रेस करेगी बड़ा विरोध; सत्याग्रह के लिए यूपी से चार हजार कांग्रेसी दिल्ली कूच करेंगे

City News Uttar Pradesh

साइबर ठगी का बड़ा खेल: कृषि विवि के ‘वैज्ञानिक’ के खाते से ‘जालसाजों’ ने उड़ाए 12.44 लाख

City News Uttar Pradesh

Banda : राजकीय मेडिकल कालेज के आउटसोर्सिंग स्टाफ नर्स मनीषा एवं पूजा के जज्बे को सलाम …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़