City News Uttar Pradesh
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अफसरों के तबादले; लखनऊ व कानपुर समेत 9 जिलों के बदले डीएम
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अफसरों के तबादले; लखनऊ व कानपुर समेत 9 जिलों के बदले डीएम

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार शाम को बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया है। शासन के 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा व फिरोजाबाद के जिलाधिकारियों के की तैनाती स्थल में फेरबदल किया गया है।
उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेज दिए गए हैं। वहीं, सूर्य पाल गंगवार लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा इंद्र विक्रम सिंह अलीगढ़ के डीएम बने हैं।

इसी प्रकार से गोरखपुर के जिलाधिकारी को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा व बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को जीडीए वीसी का अतिरिक्त चार्ज भी मिला है। कानपुर जिलाधिकारी नेहा शर्मा को उनके पद से हटाकर स्थानीय निकाय का निदेशक बनाया गया है। इनके स्थान पर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विसाखा जी. को कानपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अफसरों के तबादले; लखनऊ व कानपुर समेत 9 जिलों के बदले  डीएम
Major administrative reshuffle in UP, 21 IAS officers transferred
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अफसरों के तबादले; लखनऊ व कानपुर समेत 9 जिलों के बदले  डीएम
Major administrative reshuffle in UP, 21 IAS officers transferred

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मासूम से दरिंदगी: जंगल में तड़पती मिली बच्ची, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया ‘हैवान’

हैवानियत की हदें पार : गर्भवती महिला का अपहरण कर गैंगरेप, पांच माह की गर्भवती ने मृत बच्चे को दिया जन्म …

City News Uttar Pradesh

डाकघरों का सिस्टम फेल: डिजिटल सुधार के नाम पर ‘बढ़ी अव्यवस्था’

बांदा में संभावित बाढ़: डीएम दुर्गा शक्ति ने अधिकारियों को किया रेड अलर्ट

बांदा में रावण दहन के साथ पांच दिवसीय दशहरा पर्व शुरू …

City News Uttar Pradesh

जिंदगी के 105 वर्ष गुजरे : गिनीज बुक में दर्ज होगा वत्सला का नाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़