City News Uttar Pradesh
प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश

प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कलेक्ट्रेट सभागागार में रविवार को परिवहन विभाग की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने हिदायत दी कि यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सुरक्षित घर पहुंच सकें।

प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित
The winners of the competition were honored by the District Magistrate

मालुम हो कि 101 विजेता प्रतिभागियों में बेसिक शिक्षा परिषद तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद तथा उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों ने लेखन, चित्रकला तथा क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह गौरव हासिल किया है। बतां दे कि उक्त 101 विजेता प्रतिभागियों को कुल 75 हजार रुपये प्रोत्साहन धनराशि इनके बैंक खाते में पहले ही भेजी जा चुकी है।

प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित
The winners of the competition were honored by the District Magistrate

जिलाधिकारी श्री पटेल ने कहा कि सभी को यातायात के ब्रांड अंबेसडर कहते हुए आशा व्यक्त की कि सभी अपने अभिभावकों तथा समाज के अन्य लोगों को यातायात के नियमों के अनुपालन के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों तथा शिक्षकों को संबोधित करते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी चित्रकूटधाम मंडल संतदेव सिंह ने कहा कि हम सभी का नैतिक दायित्व है कि हम सभी यातायात के नियमों का अनुपालन करते हुए दूसरों को भी नियमों के लिए प्रेेरित करें तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शंकरजी सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सभी को प्रेरित किया। डीएम ने कार्यक्रम संयोजक शंकरजी सिंह की कार्यशैली तथा आम जनमानस को जागरूक करने की उनके सफल प्रयासों की प्रशंसा की।

प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित
The winners of the competition were honored by the District Magistrate

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, राजकीय महिला डिग्री कालेज की प्राचार्या रूपाली गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इंद्रवीर सिंह ने किया। वहीं कार्यक्रम समापन के पर जिलाधिकारी ने सभी को यातायात सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

करोड़ों की क्राइम कंपनी’ बेनकाब: इलेक्ट्रॉनिक तराजू से डालते थे ‘हाईटेक डाका’, सात गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : घरों का राशन चाट गया कोरोना कर्फ्यू , एक के चार वसूल रहे जमाखोर …

विधायक प्रकाश की ‘तथ्य-वीरता’ ने तोड़ी अफवाहों की कमर: कहा की नहीं होती झूठ की लंबी उम्र

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश का सपा पर हल्ला बोल: चाचा भतीजा बन गये हैं मुंगेरी लाल !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश को आया गुस्सा: सीएमओ व सीएमएस को डांट, स्टाफ नर्स पर गाज

City News Uttar Pradesh

सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर पड़े ठंडे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़