
- विनोद मिश्रा
बांदा। सर्दियों में रोडवेज “बसों में सफर करना है तो साथ में कंबल रजाई” रखें। और इसे ओढ़ कर ही सफर करें। यह असिलियत यहां से गुजरने वाली अधिकांश परिवहन निगम की बसों की है। परिवहन निगम के जुल्म का शिकार यात्री यह कहने को मजबूर हैं “ये जाने वफा यह जुल्म न कर,जान है तो जहान” है।

भीषण ठंड से यात्रियों को बचाने के लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हैं। किसी बस की खिड़की टूटी है तो किसी के दरवाजे बंद नहीं होते। इससे यात्री ठिठुर-ठिठुर कर यात्रा कर रहें हैं। बांदा डिपो का हाल बतायें तो यहां114 बसें हैं, जो विभिन्न रूटों पर संचालित होती हैं। नई बसों को लंबे रूटों पर परिचालन किया जा रहा हैं, जबकि पुरानी बसों को लोकल रूट पर चलाया जा रहा है। सोमवार को 13 बसों की पड़ताल की गई तो छह बसों में वाइपर नहीं मिले, तीन बसों की खिड़कियों के शीशे टूटे मिले।

जिनमें शीशे सही सलामत थे उनमें रबड़ गायब थी। जिससे ठंड आती है। साथ ही कोहरे में चलने के लिये जरूरी फाग लाईटें भी अधिकांश बसों से गायब हैं। इसके अलावा एक बस का दरवाजा नहीं बंद हो रहा था। इससे ठंडी हवाओं के कारण यात्री ठिठुर रहे थे। जरैली कोठी निवासी सलिल यादव ने बताया कि महोबा से बांदा आए हैं। जिस बस में बैठे थे उसके एक शीशा टूटा था। इस कारण सभी यात्रियों को परेशानी हो रही थी।

कालू कुंआ निवासी श्याम मोहन का कहना है कि हमीरपुर से रोडवेज बस में सफर करके आ रहे हैं। बस का दरवाजा खराब था। पूरा बंद न होने के कारण ठंडी हवाएं अंदर आ रही थीं। किसी तरह यात्रा पूरी की। इतना ही नहीं बांदा की तेरह बसों में चार में वाईपर नहीं चल रहा था। इससे कोहरे में हादसे का खतरा बना रहता है। हालत यह है की सर्दियों में यहां बसों में सफर किसी सितम से कम नहीं है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
