- विनोद मिश्रा
बांदा। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत समेकित जल प्रबंधन योजना की सौगात बांदा को मिली है। इस योजना में बरसात के जल का उचितऔर बहुउद्देशीय फायदा मिलेगा। परियोजना के संचालन में 3.48 करोड़ मंजूर होने का अनुमान है।

बुंदेलखंड क्षेत्र में सूखा, बहु वर्षा, मिट्टी कटान, जल जमाव और भूमिगत जल की कम उपलब्धता व सिंचाई प्रणाली की कमी है। इस समस्या को केंद्र और राज्य सरकार नें गंभीरता से लिया है।बांदा कृषि विवि को समेकित जल प्रबंधन योजना की सौगात दी गई है। इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों, कृषि संबंधित विभागीय अधिकारियों, एनजीओ तथा विकास से जुड़ी अन्य संस्थाओं के सदस्यों को सतही एवं भूमिगत जल प्रबंधन से जुड़ी नई तकनीकों का प्रशिक्षण के साथ-साथ सिंचाई की नई विधियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

यह मॉडल बुंदेलखंड क्षेत्र के अलावा राज्य एवं देश के कई क्षेत्रों जहां जल की कमी है, ऐसे क्षेत्र के लिए उपयोगी उदाहरण बनेगा। योजना से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। पलायन भी रुकेगा। यह परियोजना राष्ट्रीय विकास योजना द्वारा वित्त पोषित होगी। लगभग 3.48 करोड़ रुपये स्वीकृत होने का अनुमान है। इस परियोजना से मृदा एवं उसके जलधारण क्षमता तथा जल निकास पर अध्ययन किया जाएगा।

कृषि विवि के जन संपर्क अधिकारी डॉ. बीके गुप्ता ने बताया कि यह परियोजना निश्चित रूप से पूरे बुंदेलखंड और आसपास के क्षेत्रों के लिए सौगात है। बुंदेलखंड के लिए यह परियोजना वरदान साबित हो सकती है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
