City News Uttar Pradesh
बांदा में मशहूर हो गया नकली दवाओं का गोरख धन्धा: शहर से गांव तक पसरा पांव !
उत्तर प्रदेश

बांदा में मशहूर हो गया नकली दवाओं का गोरख धन्धा: शहर से गांव तक पसरा पांव !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में नकली दवाओं का गोरखधन्धा चरम पर ह़ै। मेडिकल स्टोरों से लिए जाने वाले दवाओं के नमूनों में खेल हो रहा है। चंद नमूने ही जांच के लिए लैब भेजे जाते हैं। ऐसे में शहर से लेकर गांवों तक नकली दवाओं का धंधा जोर पकड़ रहा है। दवाओं में अधिक कमाई के खेल में डाक्टर भी पूरा साथ निभा रहे हैं।

बांदा में मशहूर हो गया नकली दवाओं का गोरख धन्धा: शहर से गांव तक पसरा पांव !

कम कीमत में ज्यादा मुनाफा कमाने की होड़ में नकली दवाओं का कारोबार जोर पकड़े है। इनकी कीमत होती है। खासकर झोलाछाप डाक्टर इन दवाओं को खरीदकर गांवों में खपा रहे हैं। सेहत दुरुस्त करने और खून बढ़ाने वाले टॉनिक कमाई का प्रमुख जरिया हैं। गांवों में अपनी दुकान चला रहे झोलाछाप मरीजों को टॉनिक जरूरी बताते हैं। नकली टेबलेट, कैप्सूल, इंजेक्शन और तमाम तरह के मरहम आदि की धड़ल्ले से आपूर्ति हो रही है। कुछ दवा विक्रेताओं का कहना है कि डाक्टरों को कमीशन देने के लिए उन्हें अधिक मुनाफा वाली दवाएं बेंचना मजबूरी है।

बांदा में मशहूर हो गया नकली दवाओं का गोरख धन्धा: शहर से गांव तक पसरा पांव !

पर्चे में लिखी दवा के अलावा दूसरी कंपनी की दवा देने पर डाक्टर उन्हें वापस करा देते हैं। तमाम दवाएं परचून की दुकानों में बिक रही हैं। बिना फार्मासिस्ट के मेडिकल स्टोर चल रहे हैं। इस बाबत ड्रग इंस्पेक्टर श्रीकांत गुप्ता का कहना है कि नकली दवाओं और ओवर रेटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाता है। नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

होलिका दहन के साथ ही रंगों का पर्व उल्लास के वातावरण में शुरू

Banda : खनिज अधिकारी की चुनौती, 25 ट्रक सीज, साढ़े सात लाख जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

Banda : जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव…

City News Uttar Pradesh

अवैध गुटखा कारोबार पर कसा शिकंजा : पुलिस का दो जगह छापा, मशीन सहित अधबने गुटखा सामग्री के साथ संचालक गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें समाधान दिवस पर समस्याओं के निपटारे की जानी हकीकत

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश का हमला: इंडिया गठबंधन को बताया यूपीए का कब्रिस्तान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़