26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पंचायत चुनाव: एआईएमआई एम लड़ेगी, बिगड़े गें समीकरण !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम)पंचायत चुनाव में भाग्य अजमायेगी ,इससे सियासी समीकरणो पर असर पड़ सकता हैं। इसी संदर्भ में बबेरू और नरैनी विधान सभा क्षेत्रों के अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। मर्दन नाका स्थित जिला कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक में जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने सगीर उल्ला खां को बबेरू और मोहम्मद जुुनैद को नरैनी विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष के मनोनयन पत्र सौंपे।


बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव एआईएमआईएम पूरे दमखम से लड़ेगी। कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। अन्य दलों पर आरोप लगाया कि दलितों और मुस्लिमों का वोट लेकर उनकी हिस्सेदारी पर खामोशी साध लेते हैं। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद, बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी व प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के नेतृत्व में नए बदलाव नजर आएंगे। बैठक का संचालन महासचिव मौलाना उमैर नदवी ने किया।


यूथ अध्यक्ष नुसरत खां सहित संगठन प्रभारी यूनुस खां, सचिव इरशाद खां, कोषाध्यक्ष हाजी गुफरान कमर, संयुक्त सचिव हाफिज कासिम रजा सहित सदस्य रशीद सिद्दीकी (जमवारा), सराफत अली, हाफिज मोहम्मद तारिक, सैय्यद सरवर रब्बानी, इब्राहीम (कोर्रही), शानू खां, नदीम खां, अतहर, मोहम्मद तौसीफ, सईद खां, तफजील, जीशान मसूदी, मौलाना शमीउद्दीन, मोहम्मद नसीम, हाफिज इश्तयाक, जावेद आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी: नए साल पर 100 से ज्यादा आइएएस पाएंगे प्रमोशन का उपहार, 65 आइपीएस अफसरों को भी मिल सकती है पदोन्नति

City News Uttar Pradesh

बच्चों की मोबाइल ‘लत’ पर लगा ब्रेक: रील्स-गेम का खेल हुआ खत्म, लागू हुआ नया नियम !

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी : देवर से अवैध संबंध के चलते पत्नी ने कराई पति की हत्या, धारदार हथियार से रेता गला

Banda : डीएवी कालेज में डीएम नें वैक्सीनेशन सत्र का किया उद्घाटन …

स्टेट बैंक में भ्रष्टाचार : नये नोटों की गड्डियों के नाम पर जामकर वसूली ?

City News Uttar Pradesh

किसानों की किस्मत पर “माहू का हमला” : खामोश है कृषि विभाग का अमला !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़