City News Uttar Pradesh
विधानसभा चुनाव 2022 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गणित सेट, बताया कैसे बनेगी यूपी में सरकार
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव 2022 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गणित सेट, बताया कैसे बनेगी यूपी में सरकार …

 

– जानिए कैसे जीतेंगे 300 से अधिक विधानसभा सीटों पर चुनाव

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतने का दावा करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 300 से अधिक सीट जीतने का गणित सेट कर लिया है। बहुजन समाज पार्टी के नेताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल कराने के बाद अब अखिलेश यादव की निगाह भारतीय जनता पार्टी के बागी विधायक तथा अन्य नेताओं पर है।
लखनऊ में रविवार को बहुजन समाज पार्टी के कई बड़े नेताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाने के कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को लेकर भी अपना पत्ता खोल दिया।

विधानसभा चुनाव 2022 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गणित सेट, बताया कैसे बनेगी यूपी में सरकार

उन्होंने मीडिया से कहा कि सुनने में आया है कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने 150 विधायकों के टिकट काटने जा रही है। इससे पहले भी भाजपा के सौ विधायक सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा में धरना पर बैठे थे। यह तो 250 हो गए। हमारे पास पहले से ही 50 विधायक हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण हमारे पक्ष में गिनती अपने आप सेट होती जा रही है। हम 2022 में 300 से अधिक सीट जीतेंगे। 300 का आंकड़ा तो बन गया है, अब बाकी की तैयारी तेज है।

विधानसभा चुनाव 2022 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गणित सेट, बताया कैसे बनेगी यूपी में सरकार
समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में रविवार को बहुजन समाज पार्टी से सांसद रहे कादिर राणा के साथ बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने के बाद आरएस कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में हमारे सभी समर्थक अब तो समाजवादी पार्टी के साथ हैं। पूरे प्रदेश से लोग हमारे साथ आए हैं। हम तो अपने समाज के लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ेंगे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गणित सेट, बताया कैसे बनेगी यूपी में सरकार

उन्होंने कहा कि बसपा अपने मूल विचारों से भटक गई है। सभी पुराने नेता बसपा को छोड़कर सपा में आ रहे हैं। मुजफ्फरनगर से सांसद रहे कादिर राणा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इन सभी के साथ ही उत्तर प्रदेश के बड़े कर्मचारी नेता हरिकिशोर तिवारी भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी नेता हरि किशोर तिवारी समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए हैं।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पाकिस्तान की जेल से 12 सालों बाद निकला बेटा पहुंचा बांदा, मां-बाप को देख फफक कर रोया …

City News Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश “अवैध बालू परिवहन” में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

City News Uttar Pradesh

कचहरी के केदार नाथ अग्रवाल को अधिवक्ताओं नें किया याद

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ‘दर्द’ सहते रहे, जनता से छुपाया, लेकिन ‘एक्सरे’ ने खोला ‘राज’

City News Uttar Pradesh

डान मुख्तार की फिर बिगड़ी तबियत : जेल में मची खलबली, बुलाये गये डाक्टर

Banda- कृषि विवि में होगा उत्तर क्षेत्रीय किसान मेले का आयोजन : कुलपति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़