City News Uttar Pradesh
पालिका चेयर मैन "रंगा उदास" की भूमिका में ? जुमले नहीं हुये कामयाब, तो चलने लगे चाल !
उत्तर प्रदेश

पालिका चेयर मैन “रंगा उदास” की भूमिका में ? जुमले नहीं हुये कामयाब, तो चलने लगे चाल !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मोहन साहू का मन “रंगा उदास फिल्म” की कहानी की तरह “उदास” हो गया है ? उन्हें अपने “चुनावी वादे” भूल जानें का शायद “दंश” सता रहा है ! उनके क्रिया कलापों से तो राजनीतिक तौर पर ऐसे ही कयासों को जोर मिल रहा है ! भोजपुरी में एक कहावत है “सौती का खीस कठौती” ! यानी “सौतिहा डाह” में परेशान होकर “कठौती” यानी “काठ के बर्तन” पर अपना गुस्सा उतारना। या सीधे तौर पर “खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे” की कहावत से समझा जा सकता है। पार्टी लाइन से हटकर आम जनता की जैसी प्रतिक्रियायें मिल रही है वह भी “ऐसा ही हाले बयां” कर रही है !

पालिका चेयर मैन "रंगा उदास" की भूमिका में ? जुमले नहीं हुये कामयाब, तो चलने लगे चाल !
Palika chair man in the role of “Ranga Udas”? The rumblings were not successful, so the trick started!

दरअसल पालिका चुनाव में “चेयर मैन” की कुर्सी की चाहत में मोहन साहू नें वादे के “जुमलों” का जो “पिटारा” खोला वह “चेयर” पाते ही धीरे- धीरे चरमरा गई ! भ्रष्टाचार के आरोपों की जंजीरों नें उन्हें “जकड़ना” शुरू किया ! वित्तीय पावर सीज हुये।हाई कोर्ट से केश फ़ाइल होने में कुछ त्रुटि के चलते फौरी राहत मिली पर कथित भ्रष्टाचार का चीर हरण होता रहा ! जांच शासन स्तर पर बढ़ती रही।

पालिका चेयर मैन "रंगा उदास" की भूमिका में ? जुमले नहीं हुये कामयाब, तो चलने लगे चाल !
Palika chair man in the role of “Ranga Udas”? The rumblings were not successful, so the trick started!

कथित बीमारी की चिकत्सकीय ढाल में शासन की जांच में जानें की आड़ से नोटिस पर हाजिर होने से 12 बार से बचा जा रहा है आखिर क्यों ? “कर नहीं तो डर नहीं” की नीति क्यों नहीं अपनाई गई ? बांदा का “बेटा” से अपने को नवाजने वाला “कुबेटे” के रोल में क्यों रहा ? यह पूछ रहा है बांदा ! अपनी करतूतों का ठीकरा विरोधी दल पर अपने कार्यकाल के समापन नजदीक आने पर बार -बार फोड़ना, बचाव में मीडिया को कुतर्कों के सहारे अपना पक्ष रखना उनका “तकिया कलाम” सा बन गया है ! जबकि सभासदों नें ही इनके खिलाफ ताल ठोंक रखी है।

पालिका चेयर मैन "रंगा उदास" की भूमिका में ? जुमले नहीं हुये कामयाब, तो चलने लगे चाल !
Palika chair man in the role of “Ranga Udas”? The rumblings were not successful, so the trick started!

चेयरमैन की पार्टी के सूत्र बताते हैं की विधानसभा चुनाव में इनपर पार्टी प्रत्याशी से कथित भीतरघात की शिकायत की कहानी राष्ट्रीय अध्यक्ष के संज्ञान में है की उन्होने “हाथी मेरे साथी” का राग अलापा। जिसपर हाईकमान से कथित रूप पर फटाकार भी पड़ चुकी है ! पर हालात यह है की “फेसबुकिया विकास” से कथित भ्रष्टाचार “राजनीति के बाक्स आफिस” पर “हिट” होता नहीं दिखता !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

मां दुर्गा के उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं ( शरद मिश्रा - संपादक इन चीफ, सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुखिया चले मतदान की ओर : कार्यशाला का हुआ आयोजन, वाॅक फार रन के तहत पैदल मार्च

City News Uttar Pradesh

नेशनल हाइवे पर गड्ढा, हो सकता है बड़ा हादसा

पुलिस भर्ती के मुद्दे ने पकड़ा तूल: अखिलेश बोले- आउटसोर्सिंग के पीछे काम के बदले पैसा लेने की योजना

बांदा की “खुशबू की कानपुर से लेकर दिल्ली तक बाहर” : “मोहब्बत” में हो रही “बोली की भरमार”

City News Uttar Pradesh

तीन फुट जमीन के विवाद में अधिवक्ता की नृशंस हत्या : आरोपी फरार

City News Uttar Pradesh

मासिक विकास बैठक में डीएम आनंद नें दिये आवश्यक निर्देश …

ब्रेकिंग न्यूज़