City News Uttar Pradesh
बांदा में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश: मस्जिद की दीवार पर लिखे धार्मिक नारे
उत्तर प्रदेश

बांदा में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश: मस्जिद की दीवार पर लिखे धार्मिक नारे

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के आजाद नगर स्थित साबरिया मस्जिद की दीवारों पर बुधवार की सुबह कुछ अराजकतत्वों द्वारा गेरुआ रंग से धार्मिक शब्द “जय श्रीराम” और “सीताराम” लिखे जाने से इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। यह घटना शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में हुई, जिससे स्थानीय निवासी काफी आक्रोशित हो गए। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से माहौल बिगड़ने से पहले ही संभाल लिया गया।

बांदा में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश: मस्जिद की दीवार पर लिखे धार्मिक नारे

मस्जिद के मोअज्जिन ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही कालूकुआं चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर दीवार पर लिखे गए शब्दों को तुरंत मिटाया। इस दौरान पुलिस ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने पाएगी।

बांदा में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश: मस्जिद की दीवार पर लिखे धार्मिक नारे

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना से माहौल बिगड़ने की पूरी संभावना थी, लेकिन पुलिस की तत्परता और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से स्थिति को संभाल लिया गया। मोहल्ले के लोग आपस में शांति बनाए रखने का प्रयास कर रहे थे, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे।

बांदा में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश: मस्जिद की दीवार पर लिखे धार्मिक नारे

सीओ यातायात अजय कुमार सिंह ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर शांति और सद्भावना की स्थिति को बिगड़ने नहीं देंगे। मस्जिद के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों की पहचान कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बस चालक की फांसी लगा कर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत : कारण के पीछे चर्चाओं का दौर

बांदा पालिका बनी नरक पालिका ! अध्यक्ष मोहन की बज रही बंसी ! …

City News Uttar Pradesh

शराब बनी विष से भयंकर : पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने की आत्महत्या

मंत्री रामकेश द्वारा किसानो को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: किया बीज वितरण

City News Uttar Pradesh

मौसम बन गया फिर “खलनायक” : फसलें बर्बाद, कई जगह टूटी पेड़ों की डाल, बिजली आपूर्ति ध्वस्त

City News Uttar Pradesh

भाजपा की चुनावी रणनीति : कोरोना को बनाया हथियार …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़