City News Uttar Pradesh
गरीबों के मिट्टी चूल्हे फिर होने लगे आबाद, महंगा शौक है सरकार !
उत्तर प्रदेश

गरीबों के ‘मिट्टी चूल्हे’ फिर होने लगे ‘आबाद’ : महंगा शौक है सरकार !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। गरीब और मजदूर पेशा परिवारों की महिलाएं अब पुनः धुआं योजना अपनाने को विवश हो गई। आर्थिक तंगहाली की तपिश उन्हें फिर तपने के लिए मजबूर कर दी हैं। सरकारी गलत नीतियां इसके लिए जिम्मेदार मानी जा रही हैं जिसके चलते मिट्टी के चूल्हे नें रसोई सिलेंडरो को पटखनी दे दी। केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना से गरीब वर्ग लाभान्वित तो हुआ लेकिन वर्तमान समय में गैस सिलिंडर के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी से सिलिंडर भरवाने में यह तबका असहाय हैं।

गरीबों के मिट्टी चूल्हे फिर होने लगे आबाद, महंगा शौक है सरकार !

घरेलू गैस सिलिंडरों की बढ़ी कीमतों से इस समय योजना से गैस कनेक्शन हासिल करने वाली गरीब/मजदूर महिलाएं फिर से चूल्हे की आंच सहन करने को मजबूर हैं। केंद्र सरकार की सबसे सफल उज्ज्वला योजना से लाभान्वित होने वाले पात्रों का बड़ा तबका मजदूर और बेहद गरीब महिलाएं हैं। शुरुआत में किसी तरह से गैस सिलिंडर तो भरा लिया, लेकिन अब करीब 900 रुपये प्रति सिलिंडर कीमत हो जाने पर गरीब परिवार दोबारा रिफिलिंग नहीं करा पा रहे हैं।

गरीबों के मिट्टी चूल्हे फिर होने लगे आबाद, महंगा शौक है सरकार !

उज्ज्वला गैस सिलिंडर को घर के कोने में रख दिए गए। चित्रकूटधाम मंडल में उज्ज्वला योजना के लगभग 5,19,285 गैस कनेक्शनधारक हैं। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों बांदा, महोबा, चित्रकूट और हमीरपुर में चूल्हे में खाना पकाने वाली 5.19 लाख गरीब महिलाओं को केंद्र सरकार ने मुफ्त गैस कनेक्शन दिए हैं।

गरीबों के मिट्टी चूल्हे फिर होने लगे आबाद, महंगा शौक है सरकार !

हालांकि फेज दो में अभी भी पात्रों को गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। मुफ्त गैस सिलिंडर, रेगुलेटर और चूल्हा पाकर गरीब महिलाएं बेहद खुश हुईं। खर्च में कटौती कर किसी तरह गैस चूल्हे में खाना भी पकाने लगीं, लेकिन सिलिंडरों की बढ़ती कीमतों ने इस खुशी को काफूर कर दिया। अधिकांश गरीब/मजदूर परिवारों ने गैस रिफिल कराना लगभग बंद कर फिर लकड़ी के चूल्हे की तरफ रुख कर लिया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आज़ादी के जश्न में डूबा बांदा : शहर और गांव हर कोने में लहराया ‘तिरंगा’

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद नें कहा: बुंदेलखंड में नहीं होगी सिंचाई समस्या

City News Uttar Pradesh

Banda : खनन विभाग द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाई, 70 ट्रक 3 पोकलैंड ,एक जेसीबी सीज …

City News Uttar Pradesh

बरात लेकर निकले बस कंडक्टर का सड़क पर संदिग्धा वस्था में पड़ा मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Banda : अभियंता पति को प्रेमिका के साथ पकड़ पत्नी ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

City News Uttar Pradesh

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने सीधी भर्ती से संबंधित प्रस्ताव 31 मई तक भेजने के दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्रियों को फील्ड में जाने का आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़