City News Uttar Pradesh
मौत का सफर: कंडम बसें, गड्ढों में समाई सड़क और आरटीओ की चुप्पी,जिम्मेदार कौन ?
उत्तर प्रदेश

मौत का सफर: कंडम बसें, गड्ढों में समाई सड़क और आरटीओ की चुप्पी,जिम्मेदार कौन ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में सड़क हादसों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन दुर्घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। हालत यह है कि बांदा-बबेरू और कमासिन मार्ग पर यात्रा करना मानो जान हथेली पर लेकर चलना है। बसों की दशा ऐसी कि किसी भी पल दुर्घटना तय है, वहीं सड़कों की हालत देखकर लगता है मानो गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढे !

मौत का सफर: कंडम बसें, गड्ढों में समाई सड़क और आरटीओ की चुप्पी,जिम्मेदार कौन ?

लोग अब मज़ाक में कहने लगे हैं “चलत विमान कोलाहल होई, जय रघुवीर कहै सब कोई” क्योंकि इस मार्ग पर यात्रा करने से पहले भगवान का नाम लेना ही सुरक्षित लगता है ! प्राइवेट बसों की दशा इतनी बदतर है कि उन्हें “चलती कबाड़खाना” कहना गलत नहीं होगा। दरवाजे जाम, खिड़कियां टूटीं, सीटें फटीं और इंजन के साथ यात्रियों की सांसें भी अटकती रहती हैं। हैरानी की बात यह है कि ये सारी बसें हर रोज़ आरटीओ ऑफिस के सामने से गुजरती हैं, लेकिन वहां बैठे अधिकारी शायद एसी रूम के पर्दे हटाकर बाहर देखना ही जरूरी नहीं समझते।

मौत का सफर: कंडम बसें, गड्ढों में समाई सड़क और आरटीओ की चुप्पी,जिम्मेदार कौन ?

बिलबई से लेकर मुरवल और देवरथा तक सड़कें मानो यात्रियों के लिए जाल बिछा रही हों। हर पंचवर्षीय योजना में सड़क निर्माण के दावे तो खूब किए गए, लेकिन कोई भी सड़क पांच साल तक टिक नहीं सकी। डामर का नाम तक गायब हो गया और हर तरफ सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे हैं। बरसात में ये गड्ढे तालाब बन जाते हैं और गर्मी में धूल उड़ाते हैं। आखिर इन लगातार हादसों का जिम्मेदार कौन है ? या फिर आरटीओ जो फिटनेस जांच की बजाय आंख मूंदकर बसों को परमिट दे देते हैं ? या फिर प्रशासन, जिसने जनता की जान को यूं भगवान भरोसे छोड़ दिया है ? “बांदा की सड़कें मौत के गड्ढे बन चुकी हैं और कंडम बसें चलती कब्रगाह, लेकिन जिम्मेदार अफसर सिर्फ पर्दा गिराकर आंखें मूंदे बैठे” हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

देवरिया हत्याकांड: मुख्य आरोपी राइफल संग गिरफ्तार, इसी गन से दो मासूम सहित तीन की ली थी जान

अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू का स्वच्छता अभियान तेज, पंडालों एवं चौराहों का निरीक्षण

मंडल मुख्यालय 23 साल बाद भी ‘बदहाल’: होमगार्ड ‘संभाल’ रहे मोर्चा

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी से भाजपा का “मुंगेरी लाल टिकटार्थी” बना “चरचा” का विषय !

City News Uttar Pradesh

नवागन्तुक डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें योजनाओं की किया मेगा समीक्षा : दिये सख्त निर्देश

सौभाग्य योजना बन गई दुर्भाग्य : कायम हो गया अंधेरे का साम्राज्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़