City News Uttar Pradesh
भाजपा का "चिंतन शिविर" बांदा -चित्रकूट सांसद के लिये कहीं बन न जाये "चिंता का विषय" ?
उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजपा का “चिंतन शिविर” बांदा – चित्रकूट सांसद के लिये कहीं बन न जाये “चिंता का विषय” ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के 29 जुलाई से शुरू हो रहे तीन दिवसीय चिंतन शिविर, बांदा -चित्रकूट सांसद आरके पटेल के लिये भी चिंता का विषय बन सकता हैं? क्योंकि इस शिविर में आगामी पंचायत चुनाव से लेकर 2024के लोकसभा चुनावों की रणनीति पर अंजाम देने की पहल होगी !

भाजपा का "चिंतन शिविर" बांदा -चित्रकूट सांसद के लिये कहीं बन न जाये "चिंता का विषय" ?
BJP’s “Chintan Shivir” should not become “a matter of concern” for Banda-Chitrakoot MP?

निकाय चुनाव में चार माह और लोकसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल से भी ज्यादा का समय है, लेकिन बांदा चित्रकूट से भाजपा से अगला सांसद कौन होगा इस पर प्राईवेट सर्वे एजेंसी को हालातों का जमीनी जायजा लेने के लिये भाजपा तो हुकुम दें ही चुकी है !साथ ही पूरे प्रदेश की सीटों के साथ चित्रकूट – बांदा संसदीय सीट पर भी गभीर विचार मंथन की नब्ज टटोली जा सकती है?

भाजपा का "चिंतन शिविर" बांदा -चित्रकूट सांसद के लिये कहीं बन न जाये "चिंता का विषय" ?
BJP’s “Chintan Shivir” should not become “a matter of concern” for Banda-Chitrakoot MP?

हालांकि इस संदर्भ मे सांसद के रूप मेँ यहां से प्रतिनिधित्व कर रहे आर के पटेल चौकन्ने कम से हैं ? वहीं पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा चौकन्ना हैं।पूरे क्षेत्र में जनसंपर्क की मथानी गंभीरता से मथ रहे है। भाजपा के इस संसदीय सीट के अंदर खाने यह भी चर्चायें है की वर्तमान सांसद विशेष कर बांदा वासियों के लिये पराये से लगाने लगे है? हालांकि वह समय -समय पर अपना राजनीतिक जलवा बिखेरते और दर्शाने का प्रयास करते रहतें है,लेकिन “संघ” उनका “संग” “कितना देगा कितना नहीं” इस पर भी “सुगबुगाहट” है। यह बात चिंतन शिविर में सामने आ सकती है ?

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो बांदा लोकसभा सीट जातीय समीकरणों के परिप्रेक्ष्य मेँ सामान्य महिला भी हो सकती है ? क्योंकि इन चर्चाओं के राजनीतिक “बादल भी तेजी से उमड़ -घुमड़” से रहे है। इस सीट के राजनीतिक “मौसम विज्ञानी” इस दिशा मेँ भी गभीर विचार रखते है।

भाजपा का "चिंतन शिविर" बांदा -चित्रकूट सांसद के लिये कहीं बन न जाये "चिंता का विषय" ?
BJP’s “Chintan Shivir” should not become “a matter of concern” for Banda-Chitrakoot MP?

माना जा रहा है की सांसद आरके पटेल को दो जिलों मेँ बंटे इस संसदीय सीट पर पुनः काबिज होने के लिये सर्व प्रथम बांदा मेँ वक्त और काम के लिये कुछ खास प्रदर्शित करना होगा,जो जमीनी स्तर पर दिखे और जनता को अपनी “काबिलियत” का एहसास कराये। क्योंकि स्थितियां तो यही आंकी जा रही है की “सावधानी हटी दुर्घटना घटी”। अब देखना यह होगा कि इस चिंतन में भविष्य के लिये क्या पृष्ठिभूमि तैयार होती है।सांसद आर के पटेल शिविर में अपना “पांसा” पौ बारह करने में कहां तक सफल होते है ? यह तो “कामता नाथ” की “कामना” पर ही निर्भर है !

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में हुई अमृत वर्षा: मिला जीवन दान, खिल उठी किसानों के चेहरे पर मुस्कान

City News Uttar Pradesh

Banda : बाजार में नहीं दिखता कोरोना का नियम, बेधड़क घूम रहे लोग ! …

मंत्री रामकेश का प्रयास : तुर्रा नाले पर पुल निर्माण के लिये सीएम योगी नें दिखाई रुचि

City News Uttar Pradesh

पूर्व लोक निर्माण राज्यमंत्री के पौत्र की आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट स्वजन, राजफाश नहीं होने पर सड़क पर उतर आंदोलन की दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

अफसरशाही का ‘घिनौना चेहरा’ उजागर: कुत्तों की चौकीदारी में खाकी वर्दी, प्रशासन मौन

बांदा : लड़की की शादी दूसरी जगह होने पर, पूना से लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

ब्रेकिंग न्यूज़