City News Uttar Pradesh
सरकारी आवास खाली नहीं किया तो दिव्यांग चिकित्साधिकारी को कमरे में किया बंद, पीड़ित ने अधिकारियों से की कार्यवाही की मांग, यह है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश

सरकारी आवास खाली नहीं किया तो दिव्यांग चिकित्साधिकारी को कमरे में किया बंद, पीड़ित ने अधिकारियों से की कार्यवाही की मांग, यह है पूरा मामला

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी के आयुष विभाग में कार्यरत दिव्यांग चिकित्साधिकारी डा. स्नेहलता को कमरे में बाहर से ताला बंद कर कैद कर दिया गया। करीब तीन घंटे तक वह कमरे में बंद रहीं। आरोप है कि चिकित्साधीक्षक डा. लवलेस पटेल ने आवास में ताला बंद कराया है। जब उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो बाहर मौजूद लोगों ने बताया कि दो ताले बंद हैं। वह करीब दस साल से यहां संविदा पर तैनात हैं और दूसरी जगह रहेंगी तो आवागमन में दिक्कत होगी।

सरकारी आवास खाली नहीं किया तो दिव्यांग चिकित्साधिकारी को कमरे में किया बंद, पीड़ित ने अधिकारियों से की कार्यवाही की मांग, यह है पूरा मामला
If the government residence is not vacated, then the disabled medical officer is locked in the room

इधर, चिकित्साधीक्षक डा. लवलेश पटेल ने बताया कि यहां प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग शुरू होने वाली हैं। सभी लोगों से आवास खाली कराया गया है। डा. स्नेहलता ने बगैर किसी आदेश के पूर्व चिकित्साधीक्षक के आवास में 27 जुलाई को अपना सामान रखकर कब्जा जमा लिया था। जब कि संविदा कर्मचारी को आवास आवंटित करने का प्रविधान नहीं है। ताला खोल दिया गया है। उनको दूसरी जगह रहने को बोला गया है।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुष जनता के द्वार कब पहुंचेगी सरकार : महात्वाकांक्षी योजना की फ़ाइल क्यों है बंद ?

बांदा में मिलावट खोरी चरम पर: खाद्य सुरक्षा विभाग क्यों रहता है खामोश

City News Uttar Pradesh

न्याय की गुहार: महिलाओं ने फर्जी मुकदमों की जांच के लिए किया प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

वृक्ष धरा के भूषण, करते दूर प्रदूषण : जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह

तिंदवारी विधान सभा में दिलचस्प संघर्ष : किसकी होगी “जय” ?

City News Uttar Pradesh

इन्द्र देवता नहीं हैं अति मेहरबान : बांदा में अब तक रूठा आसमां

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़