- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड में कहावत है “पांचों सब बात है सही पर नारदा यहीं से बही”। या कहें “चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात”, यह कहावतें बांदा शहर की बिजली व्यवस्था के लिए बिलकुल सटीक हैं। बीते दिनों ध्वस्त विद्युत आपूर्ति की शिकायतों के चलते दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने यहां डेरा डालकर अफसरों के पेंच कसे तो व्यवस्था में थोड़ा सुधार तो आया, लेकिन शहर के लोगोें काे यह खुशी महज दो दिन तक ही मिल सकी। उसके बाद से शहर की विद्युत व्यवस्था फिर पटरी से उतर गई है। “त्राहि-त्राहि” हैं।

भीषण गर्मी के मौसम में “शहर के लोग कराह रहे” हैं। उधर बिजली विभाग के अफसर व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिलाकर लोगों को लालीपाॅप थमा रहे हैं। प्रदेश की सरकार भले ही रोस्टर के अनुसार मंडल मुख्यालयों में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने का दावा कर रही है, लेकिन हकीकत सरकारी दावों से बिलकुल इतर ही है। वास्तव में लोकल फाल्ट और ओवरलोड के नाम पर मंडल मुख्यालय में भी महज 12 से 15 घंटे ही विद्युत आपूर्ति है। भीषण गर्मी के दौरान हो रही बिजली किल्लत से जहां शहरी जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। हालांकि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों के चलते पिछले सप्ताह ही दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने यहां मोर्चा संभाला था और दो दिन प्रवास कर समस्याओं से रूबरू हुए थे। सख्त आदेश भी दिए थे।

लेकिन एमडी के फरमान का असर महज दो से तीन दिन तक ही देखने को मिला। अब शहर की बिजली व्यवस्था एक बार फिर से पुराने ढर्रे पर है। शहर के कई मोहल्लों में जहां कई-कई घंटे तक बिजली गुल हो जाती है, वहीं कई इलाकों में बिजली की लुकाछिपी का खेल जारी रहता है। बिजली विभाग के नकारा अफसर शहरी क्षेत्र में भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। सबसे अधिक समस्या भूरागढ़, छोटी बाजार, बांबेस्वर और कालूकुआ फीडर के करीब दर्जनभर से अधिक मोहल्लों में है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
