29.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा पुलिस के लिए ‘बीएनएस’ बना पहेली: मुकदमों में गड़बड़झाला, कोर्ट में किरकिरी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देश में कानून बदल गया, लेकिन “बांदा पुलिस की कार्यशैली नहीं बदली”! भारतीय न्याय संहिता को लागू हुए दस माह बीत चुके हैं, मगर जिले की “पुलिस के लिए यह अबूझ पहेली” बनी हुई है। थानों में तैनात “मुंशी और दरोगा आज भी बीएनएस की धाराओं को समझने और सही तरीके से लागू करने में नाकाम” हैं। कई गंभीर मामलों में पुलिस ने या तो हल्की धाराएं लगा दीं, या फिर उल्टा बिना कारण सख्त धाराएं जोड़ दीं। नतीजा ये कि कोर्ट में पुलिस को मुंह की खानी पड़ रही है और पीड़ित न्याय से वंचित हो रहे हैं। बीएनएस की धारा 351, जो आपराधिक धमकी से जुड़ी है, उसमें सबसे ज्यादा गड़बड़ी सामने आ रही है। जहां अपराधी को दो साल की सजा मिलनी चाहिए थी, वहां पुलिस ने सात साल की सजा वाली धारा ठोक दी। वहीं, जहां गंभीर मामला था, वहां हल्की धारा लगाकर केस की गंभीरता को कमजोर कर दिया गया। बीएनएस के नए प्रावधानों के तहत पुलिस को गिरफ्तारी से पहले वीडियोग्राफी करना अनिवार्य है। लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि पुलिस के पास संसाधन नहीं हैं, ट्रेनिंग अधूरी है और जानकारी सीमित। कई मामलों में बिना वीडियोग्राफी के गिरफ्तारी हो रही है, जिससे मामले कोर्ट में टिक नहीं पा रहे। पुलिस को नई कानून व्यवस्था की जानकारी देने के लिए थानेवार ट्रेनिंग, और कई दरोगाओं को बाहर भेजकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। लेकिन बावजूद इसके थानों में बैठकर केस दर्ज करने वाले कर्मियों की नासमझी और लापरवाही सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही है। वहीं एएसपी शिवराज सिंह का कहना है कि ऐसे मामले “बहुत कम” हैं “धीरे-धीरे परिपक्वता आ ही जाएगी।”

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धर्म नगरी चित्रकूट में ‘देवांगना घाटी’ में बसेगा नया शहर ‘देव नगर’।

City News Uttar Pradesh

संदिग्ध परिस्थितियों में बम फटने से किसान घायल, जंगली मवेशियों से बचने को रखा था विस्फोटक

City News Uttar Pradesh

रानी लक्ष्मी बाई की “राखी और पाती” पर अंग्रेजों से लोहा लेने भाग गया था बांदा नवाब, दिलचस्प है कहानी !

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार का इलाज आरटीआई: आयुक्त बोले- सरकार से ‘सवाल’ पूछना आपका अधिकार

बांदा में वायरल फीवर की सूनामी: अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमराईं, सांसें अटकीं !

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश बोले : करो प्रतिदिन योग और रहो निरोग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़