25.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
नाबालिग की मौत पर सियासी भूचाल: पुलिसिया बर्बरता पर उठे सवाल, जनाक्रोश की लपटें तेज
उत्तर प्रदेश

नाबालिग की मौत पर सियासी भूचाल:पुलिसिया बर्बरता पर उठे सवाल, जनाक्रोश की लपटें तेज

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में एक नाबालिग की आत्महत्या ने अब पुलिस सिस्टम की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। हिंदुत्व सुरक्षा सेना ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल को ज्ञापन सौंपते हुए कोतवाल राममोहन राय पर प्रताड़ना और सामाजिक अपमान के गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो “आंदोलन होगा और वो भी संवैधानिक दायरे में लेकिन जनज्वार” के साथ।

नाबालिग की मौत पर सियासी भूचाल: पुलिसिया बर्बरता पर उठे सवाल, जनाक्रोश की लपटें तेज

11 मई 2025 को कोतवाली क्षेत्र के कोमल प्रसाद शुक्ला के नाबालिग पुत्र आदर्श शुक्ला को कोतवाल राममोहन राय द्वारा पुलिस अभिरक्षा में प्रताड़ित किया गया, यह आरोप ज्ञापन में स्पष्ट है। आरोप है कि कोतवाल ने न सिर्फ अपशब्द कहे, बल्कि सार्वजनिक रूप से आदर्श का अपमान किया, जिससे मानसिक रूप से टूट चुके आदर्श ने 25 मई को आत्महत्या कर ली।

नाबालिग की मौत पर सियासी भूचाल: पुलिसिया बर्बरता पर उठे सवाल, जनाक्रोश की लपटें तेज

संगठन के जिला संयोजक ने साफ कहा “यह केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि प्रशासनिक दमन की शिकार एक मासूम जान की हत्या है। अगर कोतवाल पर कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क से सदन तक जनजागरण” चलेगा। हम मुख्यमंत्री और डीजीपी को भी इस मामले से अवगत करा चुके हैं। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर जिम्मेदार अफसरों को सजा नहीं मिली, तो “न्याय की उम्मीद भी मर जाएगी”।

नाबालिग की मौत पर सियासी भूचाल: पुलिसिया बर्बरता पर उठे सवाल, जनाक्रोश की लपटें तेज

प्रशासन के प्रति विश्वास अब लड़खड़ाता नजर आ रहा है। लोगों और संगठन का साफ कहना है कि आत्महत्या के लिए उकसाने, मानसिक उत्पीड़न और सामाजिक अपमान की स्वतंत्र जांच हो। दोषियों पर आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और मानवाधिकार उल्लंघन के तहत केस दर्ज हो। पुलिस अधीक्षक ने फिलहाल मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में सड़कें नहीं हो पाई गड्ढा मुक्त : मांगे थे चार करोड़ रुपये मिले सिर्फ 1.60 करोड

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्‍त न‍िर्देश, अगले 48 घंटे में खत्म हो जाएं सभी अवैध वाहन स्‍टैंड

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप : प्लास्टिक पाईप फैक्ट्री मालिक नें करोड़ों में लगाया राजस्व को चूना !

शादी का झांसा देकर युवती के साथ तीन माह तक दुष्कर्म, पीड़िता ने एसपी को बताई आपबीती

City News Uttar Pradesh

विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में बजट पेश : दिये गये दिशा निर्देश

विवाहिता ने दी जान: मरने से पहले भाभी को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज, फिर मौत को लगाया गले

ब्रेकिंग न्यूज़