27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम जे.रीभा का 'खनन विभाग' पर शिकंजा: पट्टाधारकों और ट्रांसपोर्टरों को 'कड़ी' चेतावनी
उत्तर प्रदेश

डीएम जे.रीभा का ‘खनन विभाग’ पर शिकंजा: पट्टाधारकों और ट्रांसपोर्टरों को ‘कड़ी’ चेतावनी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में खनन कार्यों में बढ़ती मनमानी और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले खनन पट्टाधारकों और ट्रांसपोर्टरों पर जिला प्रशासन ने बड़ा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में अधिकारियों ने साफ किया कि अब किसी भी कीमत पर ओवरलोडिंग और गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीएम जे.रीभा का 'खनन विभाग' पर शिकंजा: पट्टाधारकों और ट्रांसपोर्टरों को 'कड़ी' चेतावनी

डीएम रीभा ने कहा, “खनन पट्टाधारक एनजीटी के नियमों का कड़ाई से पालन करें। ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं होगी और टेंपर्ड नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो वाहन नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही होगी।” इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह ने भी खनन कार्यों में आपराधिक तत्वों की भागीदारी पर चिंता जताई और स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस खनन क्षेत्र में पूरी तरह से सतर्क रहेगी। “नंबर प्लेट नहीं लगे वाहनों को कहीं भी चलने नहीं दिया” जाएगा। आवश्यक प्रपत्र और कागजात चेक किए जाएंगे, वाहन चालक चेकिंग के दौरान वाहन छोड़कर भाग नहीं पाएंगे।

डीएम जे.रीभा का 'खनन विभाग' पर शिकंजा: पट्टाधारकों और ट्रांसपोर्टरों को 'कड़ी' चेतावनी

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार ने भी जनपद के आस-पास के जिलों से आने वाले वाहनों पर ओवरलोडिंग रोकने के लिए कड़ी निगरानी और कार्यवाही का भरोसा दिलाया। खनन अधिकारी और संबंधित विभागों के अफसरों ने भी बैठक में बताया कि नियमों के उल्लंघन को लेकर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और प्रशासन सभी खामियों को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एसपी अभिनंदन की भीष्म प्रतिज्ञा : जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति ! …

डीएम आनंद की पहल: संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन हो सफल ! …

नशा बन गया बवाले जान, पिता की हो गई हत्या : बेटा गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

रिश्तों का कत्ल : बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, तमंचा हुआ बरामद

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना पर वार के लिए शुरू हुआ मिशन ’45 पार’ …

विधायक प्रकाश बोले देश के विकास में यूपी ड्राइविंग सीट पर: मोदी व योगी का है कर्म फल

ब्रेकिंग न्यूज़