28.2 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : दहशत से नहीं उबर पा रही है , दुराचार से पीड़ित बच्ची …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। दुष्कर्म पीड़ित बच्ची घटना के बाद दहशत से नहीं उबर पा रही है। डर व तकलीफ के चलते उसे बुखार भी आ गया है। पुलिस ने उसके न्यायालय में 164 के बयान दर्ज कराए हैं।


जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा की शादी में जाने पर चार वर्ष की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक उमेश निषाद ने दुष्कर्म किया था। बबूल की झाड़ियों में ले जाकर घटना करने से बच्ची जख्मी हो गई थी। उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से चिकित्सकों ने रात में उसकी छुट्टी कर दी। हालांकि वह अभी भी डरी हुई है। कुछ देर के लिए उसका ध्यान बंटता है तो वह खेलने लगती है। लेकिन जैसी ही उसे घटना की याद आती है वह फिर से सहम जाती है। पिता ने बताया कि तकलीफ व दर्द के चलते उसे बुखार आ रहा है। डरी हुई बच्ची अभी भी ठीक से कुछ खा पी नहीं रही है। न्यायालय में उसके बयान कराए गए हैं। यहां के बाद वह बच्ची का उपचार कराने किसी निजी अस्पताल में जाएंगे। जिससे वह पूरी तरह स्वस्थ हो सके।


– पकड़े जाने पर आरोपित को करनी का हुआ एहसास, रोता रहा
दुष्कर्म आरोपित उमेश निषाद को स्वजन व ग्रामीणों ने पीटकर पुलिस को सौंपा था। पकड़े जाने के बाद थाने में उसे अपनी बुरी करनी का एहसास हुआ तो उसके आंसू बहने लगे। रात में भी थाने में उसकी यही स्थिति रही। जेल जाने को लेकर भी घबराया रहा। पूछने पर आरोपित ने बताया कि उससे बड़ी गलती हुई है। अब वह दोबारा कभी ऐसा नहीं करेगा। थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर गिरफ्तार आरोपित को जेल भेजने की कार्रवाई उनकी ओर से पूरी की गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वोट के लिए जिन्ना को महापुरुष बताने वाले ओसामा को दे सकते हैं पिता का दर्जा

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित का ‘छापा’: स्टेडियम की ‘खामियों’ पर बरसा ‘गुस्सा’, अफसरों को ‘अल्टीमेटम’ !

City News Uttar Pradesh

सांकेतिक भाषा सीखेंगे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक: मानीटरिंग शुरू

साढ़े सात करोड़ का प्रोजेक्ट : चौड़ीकरण में लापरवाही, जिम्मेदार कौन ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का चमत्कार : महानगर बनाने की दिशा में मिली एक और कामयाबी

City News Uttar Pradesh

आईफलू से रहे सावधान, जा सकती है आंखों की जान: डाक्टर अशोक

ब्रेकिंग न्यूज़