City News Uttar Pradesh
सांकेतिक भाषा सीखेंगे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक: मानीटरिंग शुरू
उत्तर प्रदेश

सांकेतिक भाषा सीखेंगे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक: मानीटरिंग शुरू

  • विनोद मिश्रा

बांदा। परिषदीय स्कूलों में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बेसिक कम्युनिकेशन स्किल कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इसके तहत शिक्षकों को सांकेतिक भाषा का ज्ञान कराया जाएगा। इसकी मानीटरिंग शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों को भी शिक्षा दी जा रही है। विभिन्न दिव्यांगता के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अभी स्पेशल एजुकेटर नियुक्त किए हैं।

सांकेतिक भाषा सीखेंगे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक: मानीटरिंग शुरू
Teachers of council schools will learn sign language: monitoring started

लेकिन दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और सामान्य बच्चों के साथ सामान्य तरीके से रहने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए अब परिषदीय विद्यालयाें के सभी शिक्षकों को भी इन बच्चों को सिखाने के लिए तैयार किया जा रहा है। शिक्षकों को भी बेसिक कम्युनिकेशन स्किल सिखाई जाएगी। हाल में भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा 30 से 40 घंटे का सेल्फ लर्निंग कोर्स ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

सांकेतिक भाषा सीखेंगे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक: मानीटरिंग शुरू
Teachers of council schools will learn sign language: monitoring started

यह सांकेतिक भाषा के बारे में है। यह प्रशिक्षण सभी स्पेशल एजुकेटर, परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षकों और कस्तूरबा विद्यालयों के सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से करना पड़ेगा। समर्थ ऐप पर इस प्रशिक्षण का रिकॉर्ड दर्ज होगा। बीएसए ने बताया की सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण लेने के लिए विद्यालयों के शिक्षकों को निर्देशित कर दिया गया है। इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसान “तोड़ रहें हैं आसमां से तारे” ! यूरिया खाद मिलने के ढंग हो गये निराले

बांदा सदर सीट : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता, पति प्रकाश की बनी “खेवनहार” !

City News Uttar Pradesh

बुन्देलखण्ड के विकास में नीतिकारों की भूमिका महत्वपूर्ण: राजा बुन्देला

बांदा में बोले सीएम योगी: विकास को दी जाएगी गति, रानी दुर्गावति प्रतिमा का किया अनावरण

City News Uttar Pradesh

आजमगढ़ प्रकरण पर बुंदेलखंड में भी दिखा व्यापक असर : बंद रहे स्कूल

City News Uttar Pradesh

किसान कर रहा गुहार : थमे बरखा रानी प्रभु कर दो कृपा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़