City News Uttar Pradesh
हिन्दू- मुस्लिम सौहार्द का प्रतीक जरैली कोठी दरगाह का उर्स बना आकर्षण
उत्तर प्रदेश

हिन्दू- मुस्लिम सौहार्द का प्रतीक जरैली कोठी दरगाह का उर्स बना आकर्षण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जरैली कोठी दरगाह में हज़रत सैय्यद शहीद बाबा रहमतुल्ला अलैह का कदीमी 151 वाँ उर्स का आयोजन हुआ। उर्स में फातिहा ख्वानी कुरआन ख्वानी,चादर पोशी के साथ साथ शाकाहारी लंगर (भंडारे ) का इंतज़ाम था। उर्स मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ हिन्दू समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

हिन्दू- मुस्लिम सौहार्द का प्रतीक जरैली कोठी दरगाह का उर्स बना आकर्षण
Symbol of Hindu-Muslim harmony, Jaraili Kothi Dargah’s Urs became an attraction

उर्स की शुरुआत मंगलवार की सुबह ग़ुस्ल व संदल की रस्म एवं कुरानख्वानी से हुई। दरगाह में चादर चढ़ाने और मन्नतें मांगने वालों का तांता लगा रहा। कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए लंगर का इंतज़ाम किया। मुस्लिम समुदाय के लिए मांसाहारी हिन्दू भाइयों के लिए शाकाहारी और व्रत वालों के लिए फल और जूस का इंतज़ाम था। उर्स में शाम को ईशा की नमाज़ के बाद ख़ानकाही कव्वालियों की महफ़िल सजी। कव्वाल पार्टियों ने कलाम सुनाए। कव्वालियों के बाद फातेहा हुई। इसी के साथ ये एक दिवसीय उर्स सम्पन्न हो गया।

हिन्दू- मुस्लिम सौहार्द का प्रतीक जरैली कोठी दरगाह का उर्स बना आकर्षण
Symbol of Hindu-Muslim harmony, Jaraili Kothi Dargah’s Urs became an attraction

इस दौरान उर्स में हिन्दू मुस्लिम श्रद्धालुओ के साथ विशेष अध्यक्ष दरगाह कमेटी इकबाल अहमद खान, सेक्रेट्री सईद अहमद, डाक्टर मो• सिद्दीक खान, भाजपा नेता आरिफ खान, इरफान अहमद, नत्थू ,हसीन खान, ज़फर, हाजी फसीउल्ला खाँ, रफ़ाकत हुसैन, शहादत हुसैन,अमीनउद्दिन, अब्दुल रहीम, रसीद अहमद, निसार अहमद (अच्छे मियाँ ), डा•शोएब नियाज़ी, रामफल दरोगा, द्वारिकेश मंडेला,रमा देवी आदि अकीदतमंद मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : सात साल की मासूम से दरिंदगी, हालत बिगड़ने पर आरोपी खेत में छोड़कर भाग निकला, हालत नाजुक…

City News Uttar Pradesh

धनतेरस पर बांदा में सजा करोड़ों का बाजार: जम कर बिक्री की आस

City News Uttar Pradesh

यूपी : माफिया अतीक अहमद पर फिर होगा योगी सरकार का एक्शन, करीब 80 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

City News Uttar Pradesh

Banda : धान खरीद में घपला, शिकायत पर जांच समिति हुई गठित…

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा मंडल की हाई सिक्योरिटी जेल से फरार हुआ कैदी, मुख़्तार अंसारी भी यहीं बन्द, सुरक्षा के इंतजामों को लेकर उठे सवाल …

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष व प्रतिनिधि का ‘नववर्ष’ समारोह: सौहार्द, संवाद और संकल्प का बना ‘संगम’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़