City News Uttar Pradesh
माफिया मुख्तार पर चला डंडा : जेल में गूंज उठी अंसारी की आह और कराह !
उत्तर प्रदेश

बाहुबली मुख्तार के हितैषियों को अपर एसपी नें चढ़ाया राडार पर : मची दहशत !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पूर्वांचल के बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी के लिये बुरी खबर है। बांदा में रहने वाले उनके करीबी लोगों को अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी नारायण मिश्र नें राडार के हवाले कर दिया है। उन्होने ठान लिया है बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी।

बाहुबली मुख्तार के हितैषियों को अपर एसपी नें चढ़ाया राडार पर : मची दहशत !
Bahubali Mukhtar’s well-wishers were put on the radar by Additional SP: Panic !

आपको बता दें की पिछले माह लखनऊ पेशी पर जाने की बात लीक होने के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को चिह्नित किया है। पता चला है कि यही लोग माफिया के स्वजन से मिलने पूर्व में मऊ गए थे। यही पल-पल की खबरें माफिया के स्वजन तक पहुंचा रहे हैं।
मुख्तार को पिछले वर्ष छह अप्रैल को पंजाब की रूपनगर जेल से बांदा भेजा गया था। तबसे वह मंडल कारागार में बंद है। उसके यहां आने के बाद से जेल की सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक की गई है। पीएसी से लेकर बंदीरक्षकों की स्पेशल ड्यूटी सुरक्षा में लगाई जाती है। प्रतिमाह गैर जनपद के बंदीरक्षक बदले जाते हैं। सीसीटीवी कैमरे व बाडीवार्न कैमरों से निगरानी हो रही है। मुख्तार से जुड़ी खास बातों को गोपनीय रखा जाता है, लेकिन 28 मार्च को मुख्तार को लखनऊ पेशी पर जाना था। इसके पहले बांदा से यह बात लीक हो गई थी। मुख्तार के मऊ से विधायक पुत्र अब्बास ने ट्वीट कर अनहोनी की आशंका जाहिर की थी। खबर लीक होने पर अधिकारियों के कान खड़े हो गए थे।

बाहुबली मुख्तार के हितैषियों को अपर एसपी नें चढ़ाया राडार पर : मची दहशत !
Bahubali Mukhtar’s well-wishers were put on the radar by Additional SP: Panic !

पुलिस ने जांच की तो कुछ ऐसे लोगों के नाम सामने आए, जो मुख्तार के काफी करीबी बने हैं। मददगार के रूप में वह मऊ जाकर मुख्तार के स्वजन व खास लोगों से भी मिल चुके हैं। उनके खास बनकर मदद करते हैं। एएसपी लक्ष्मी निवासी मिश्र ने बताया कि जांच के कोई आदेश नहीं मिले हैं। लेकिन ऐसे लोगों का पता कर नजर रखी जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन फिर उफनाई, यमुना थमने के बाद फिर लगाने लगी छलांग : प्रशासन हुआ एलर्ट

भाजपा की बैठक में बजट महिमा की तैयारी : 28 को आयेंगे स्वतंत्र देव

City News Uttar Pradesh

क्रांतिवीर गोपीनाथ की जयंती पर गूंजा ‘आज़ादी’ का इतिहास: कांग्रेस ने ‘संघर्षों’ को किया प्रणाम

तीन सौ साल बाद भी ‘प्रेरणा’ बनीं अहिल्याबाई: भाजपा सम्मेलन में गूंजे ‘विरासत’ के जयघोष

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘कुदरत’ का ‘गरीबों’ पर कहर: बारिश ‘निगल’ रही आशियाने !

City News Uttar Pradesh Desk

टमाटर फिर इतरा कर हुआ लाल: चार दिन में कीमत शतक के पहुंची पार

ब्रेकिंग न्यूज़