City News Uttar Pradesh
एसपी पलाश बंसल की 'तबादला' एक्सप्रेस:बड़े पैमाने पर बदल गया 'थाना-चौकी' का गणित
उत्तर प्रदेश

एसपी पलाश बंसल की ‘तबादला’ एक्सप्रेस: बड़े पैमाने पर ‘बदल’ गया ‘थाना-चौकी’ का गणित

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में कानून-व्यवस्था को ‘नई धार’ देने के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने अब तक का ‘सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल’ करते हुए ‘पुलिस महकमे’ में ‘व्यापक बदलाव’ किए हैं। ‘तबादला एक्सप्रेस’ के तहत एक साथ 124 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है, जिससे न सिर्फ पुलिस विभाग में हलचल मच गई है, बल्कि स्पष्ट संदेश भी दिया गया है कि अब लापरवाही और ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बड़े फेरबदल में 54 निरीक्षक व उप-निरीक्षक शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

एसपी पलाश बंसल की 'तबादला' एक्सप्रेस:बड़े पैमाने पर बदल गया 'थाना-चौकी' का गणित

इसके अलावा जिले में लंबे समय से जमे 70 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों को भी इधर से उधर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कई पुलिसकर्मी वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात थे, जिससे कार्यप्रणाली में शिथिलता आने की शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे में एसपी पलाश बंसल ने “रोटेशन पॉलिसी” को प्रभावी रूप से लागू करते हुए स्पष्ट संकेत दिया है कि जिले में अब सक्रिय, जवाबदेह और परिणामोन्मुखी पुलिसिंग ही प्राथमिकता होगी। पुलिस अधीक्षक बंसल ने बताया कि यह व्यापक फेरबदल जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस बल को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नए स्थान पर तैनाती से पुलिसकर्मियों में नई ऊर्जा, कार्य के प्रति उत्साह और जवाबदेही बढ़ेगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश : कुश्ती कला को बढ़ावा के लिये बनवायेगें “अखाड़ा” …

कोरोना की ‘आहट’ से बांदा अलर्ट: मेडिकल कॉलेज में विशेष वार्ड तैयार

City News Uttar Pradesh

आयुक्त का सख्त निर्देश : चार्ज से हटाए जाएं तैनाती स्थल पर न रुकने वाले चिकित्सक …

City News Uttar Pradesh

सोशल मीडिया पर तमंचा के साथ वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा- कारतूस किया बरामद

City News Uttar Pradesh

आतंकी हमले के खिलाफ अधिवक्ता संघ का विरोध प्रदर्शन: पाकिस्तान का फूंका पुतला

जिले में सीएम योगी की लुट रही है सोना खदान ? प्रशासनिक चौकीदार जानकर भी अनजान ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़