City News Uttar Pradesh
जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले सिंचाई सुविधाओं के लिये योगी सरकार नें खोल दिया है खजाना
उत्तर प्रदेश

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें सपा पर कसा तंज: अखिलेश नहीं चाहते समय से हो निकाय चुनाव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी को लेकर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर राजनीतिक हमला बोलते हुये इसका दोषी बताया है ! जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें कहा कि सपा नहीं चाहती कि समय पर चुनाव हो, इसलिए अड़ंगा डालने के लिए उसने अपने पार्टी के एक बड़े नेता के भाई के माध्यम से अड़चन पैदा की है।

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें सपा पर कसा तंज: अखिलेश नहीं चाहते समय से हो निकाय चुनाव
Jal Shakti Minister Ramkesh taunts SP: Akhilesh does not want civic elections to be held on time

राज्य मंत्री रामकेश नें सपा पर यह राजनीतिक हमला अपने आवास पर खास मुलाकात में बोला। कहा कि योगी सरकार समय पर निकाय चुनाव को तैयार है। राज्य मंत्री निषाद ने कहा कि सपा का लोकतांत्रिक मूल्यों में कोई भरोसा नहीं है!इस पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके नेताओं की मानसकिता दलित, पिछड़ा और महिला विरोधी है ! वंचित तबके के बढ़ते प्रतिनिधित्व से सपा घबराई हुई है। उसको आशंका है कि अगर इस वक्त चुनाव हुए तो शहरी निकायों में उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में सपा अपने पार्टी के एक बड़े नेता के माध्यम से अड़ंगा डालने की कोशिश कर रही है।

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें सपा पर कसा तंज: अखिलेश नहीं चाहते समय से हो निकाय चुनाव
Jal Shakti Minister Ramkesh taunts SP: Akhilesh does not want civic elections to be held on time

राज्य मंत्री निषाद ने कहा कि भाजपा संगठन और प्रदेश सरकार सांविधानिक प्रावधानों के अनुरूप समय पर निकाय चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि शहरों के नियोजित विकास की गति और तेज हो सके। मामला न्यायालय के समक्ष लंबित होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर किसी को अधिकार है कि वह अपनी बात न्यायालय के समक्ष रखे, लेकिन मंशा साफ होनी चाहिए।

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें सपा पर कसा तंज: अखिलेश नहीं चाहते समय से हो निकाय चुनाव
Jal Shakti Minister Ramkesh taunts SP: Akhilesh does not want civic elections to be held on time

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम करती है. सरकार की मंशा साफ है। हम आरक्षण के हर अधिकारी को उसका हक दिलाना चाहते हैं।अब जब मामला न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है, तो न्यायालय का जो भी आदेश होगा, सरकार उसका पालन करेगी, लेकिन अपनी हार तय जानकार सपा चुनाव में अड़ंगा डालने की कोशिश कर रही है। चुनाव जब भी होंगे, जनता सपा को इसका जवाब जरूर देगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नरैनी विधानसभा बनेगी ‘हॉट सीट’: वीरेंद्र साक्षी की ‘एंट्री’ से बदल सकते हैं ‘चुनावी समीकरण’

डीएम अनुराग हैरान : स्कूलों में मौत का साया, दस हजार जानें हो सकती हैं “बेजान” ! …

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर जमीनी नेता कल्लू सिंह राजपूत की ताजपोशी: जश्न का माहौल

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह के परिवार की जन आशिर्वाद यात्रा : बनी आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

फतेहपुर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

City News Uttar Pradesh

बालू खनन में योगी सरकार के खजाने को पटखनी बालू ठेकेदारों का खजाना बना “कुबेर”

ब्रेकिंग न्यूज़