- विनोद मिश्रा
बांदा। पड़ोस की लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह देखकर लड़की की मां ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

मामला तिन्दवारी थाना क्षेत्र के कस्बे का है। यह रहने वाली एक महिला ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व पुष्पेंद्र गिरी उर्फ करिया पुत्र मदन गिरी निवासी हनुमान तिन्दवारी ने 20 साल की बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। इस दौरान उसने मेरी बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया। इस वीडियो के माध्यम से मेरी बेटी को ब्लैकमेल करता रहा। जिसकी जानकारी बेटी ने मुझे दी। मैंने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इतना ही नहीं उसने जान से मारने की धमकी देते हुए कई बार गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया है।

पीड़िता की मां ने बताया कि युवक ने सोशल मीडिया में वीडियो इस उद्देश से वायरल किया है ताकि मैं अपनी बेटी की कहीं शादी न कर सकूं। बेटी के घर से बाहर जाने पर वह अक्सर बेटी के साथ छेड़खानी करता है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर लिया है। इस प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर गवेद्र गौतम ने बताया कि तिंदवारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर बेटी के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
