- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर की “बिजली आपूर्ति व्यवस्था बिलबिला गई है। इस मामले में जनता के बुरे दिन हैं। बिजली मिलने के अच्छे दिन मुंह चिढ़ा” रहें हैं। शहर में लगातार प्रयासों के उपरांत बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं है। पांच दिनों से आपूर्ति पूरी तरह चरमराई है। जिला मुख्यालय का यह हाल है तो देहात कस्बों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

हाले बयां जानिये ! बीते कल पीली कोठी सब स्टेशन में धड़ाम हो गया। तीन फीडर चार घंटे तक बंद रहे। एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा लोकल फाल्ट भी बेहाल किये रहे। कई जगह अंडर ग्राउंड केबिलें फाल्ट की शिकार हुई। इसके पूर्व भी रविवार की सुबह पीली कोठी सब स्टेशन में पाल्ट हो गया था । इससे तीन फीडरों से जुड़े करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली आठ घंटे तक बंद रही। इसके अलावा अन्य फीडरों में ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे।

शनिवार को 220 केवी में मरम्मत का काम होने से शहर में सुबह आठ बजे से दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। उधर, रविवार की सुबह पीलीकोठी सब स्टेशन में इनकमिंग-टू की सीटी के भस्ट हो गई। जिससे छोटी बाजार, अलीगंज व स्टेशन रोड फीडर से जुडे एक दर्जन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे प्रभावित रही।

इसके साथ ही 33 केवी सहित भूरागढ़, चिल्ला रोड आदि फीडरों तकनीकी गड़बड़ियों से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। लोगों का कहना है कि तमाम प्रयासों के बाद भी शहर की बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ पा रही है। बिजली की आवाजाही से लोग खासे परेशान है। विधायक प्रकाश बिजली व्यवस्था को लेकर चिंतित है। सीएम को पत्र लिखकर जहीर क्लब में एक अन्य बड़ा विद्युत स्टेशन निर्माण का सुझाव भी दें चुकें हैं। सुझाव कब परवान चढ़ेगा इसके लिये जनता पल -पल चिंतित है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
