City News Uttar Pradesh
बांदा में 1725 परिषदीय विद्यालयों में निपुण परीक्षा का आयोजन, बच्चों में उत्साह और कौतूहल
उत्तर प्रदेश

बांदा में 1725 परिषदीय विद्यालयों में निपुण परीक्षा का आयोजन, बच्चों में उत्साह और कौतूहल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित जनपद बांदा के परिषदीय विद्यालयों में 27 और 28 नवंबर को निपुण परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों ने 27 नवंबर को और कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों ने 28 नवंबर को ओएमआर शीट के माध्यम से भाग लिया। कुल 1725 विद्यालयों में आयोजित इस परीक्षा में 96 प्रतिशत से अधिक बच्चों ने भाग लिया, जिससे परीक्षा के प्रति बच्चों में उत्साह और कौतूहल देखने को मिला।

बांदा में 1725 परिषदीय विद्यालयों में निपुण परीक्षा का आयोजन, बच्चों में उत्साह और कौतूहल

पहले दिन की परीक्षा में बड़ोखर खुर्द में 97.38 बिसंडा में 98.55, बबेरू में 98.73, महुआ में 99.50, जसपुर में 96.59, तिंदवारी में 94.47, नारायणी में 95.68 और नगर क्षेत्र में 91.82 बच्चों ने परीक्षा दी। दूसरे दिन की परीक्षा में भी बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बड़ोखर खुर्द में 96.14, बिसंडा में 97.35, बबेरू में 99.10, कमासिन में 98.12, महुआ में 95.70, जसपुर में 96.92, तिंदवारी में 94.97 नारायणी में 95.24 और नगर क्षेत्र में 94.23 बच्चों ने परीक्षा दी।

बीएसए नें खंड शिक्षा अधिकारियों के बदले क्षेत्र: मिल रहीं थी शिकायतें

परीक्षा के समापन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने इस परीक्षा के सफल आयोजन पर समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, एआरपी, एसआरपी और शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के माध्यम से बच्चों के शैक्षिक स्तर का आकलन करना संभव हो पाया है, और यह शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक अहम कदम है। निपुण परीक्षा ने विद्यालयों में बच्चों की शैक्षिक स्थिति का सटीक आकलन करने में मदद की है, और भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति नें बदहाल बेसिक शिक्षा को यूट्यूब से निर्देशों को दी गति

City News Uttar Pradesh

वाह भाई वाह : जिले में गेहूँ खरीद पूरी, भुगतान करोड़ों में “ठन-ठन गोपाल” …

News- बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े मां-बेटी को मारी गोली, महिला की मौत… 

City News Uttar Pradesh

पोषण संबंधी गतिविधियां अपने स्तर से चलाएं : डीएम अनुराग …

Banda : जिला पंचायत चुनाव, वार्ड दस में गूंज रहा “जय-सीता” ! …

बांदा में ग्राम पंचायत अधिकारी को ग्रामीणों नें बंधक बनाकर पीटा: रिपोर्ट दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़