32.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
महिला किसानों ने सीखे आधुनिक खेती के गुर : लो टनल एवं कृषि यंत्रों का हुआ परीक्षण
उत्तर प्रदेश

महिला किसानों ने सीखे आधुनिक खेती के गुर : लो टनल एवं कृषि यंत्रों का हुआ परीक्षण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। श्रमिक भारती व सीएफएलआई संस्था द्वारा महिला किसानों को आधुनिक तरीके से जैविक खेती करना सिखाया जा रहा है। महिला किसानों का जैविक ग्राम बिसंडा में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कराया। उन्हें लो टनल पाली हाउस बनाने की विधि बताई गई। संस्था द्वारा दिए गए कृषि यंत्रों को खेती में उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

महिला किसानों ने सीखे आधुनिक खेती के गुर : लो टनल एवं कृषि यंत्रों का हुआ परीक्षण
Women farmers learned the tricks of modern farming: Low tunnel and agricultural equipment were tested

मंगलवार को प्रगतिशील किसान रोहित श्रीवास्तव के बिसंडा स्थित जैविक ग्राम में महिला किसानों को भ्रमण कराया गया। कानपुर से आए रावेंद्र द्विवेदी ने कृषि, बागवानी व पशुपालन के जरिए किसानों को अपनी आमदनी बढ़ाने के तरीके बताए। संस्था द्वारा बड़ोखर ब्लाक के गांवों में 30 डेमो फार्म बनाए जा रहे हैं। जिन्हें महिलाएं तैयार कर रही हैं।

महिला किसानों ने सीखे आधुनिक खेती के गुर : लो टनल एवं कृषि यंत्रों का हुआ परीक्षण
Women farmers learned the tricks of modern farming: Low tunnel and agricultural equipment were tested

प्रशिक्षक जय नारायण ने महिला किसानों को लो टनल बनाने की विधि बताई और बनाकर भी दिखाया। कहा कि टनल (सुरंग) में सब्जियां पैदा की जाती हैं। लोहे या प्लास्टिक का स्टिक और पालीथिन शीट से छोटी व लंबी टनल बनाई जाती है। कम लागत में टनल को तैयार हो जाती है। टनल की मदद से फसल को ज्यादा गर्मी और सर्दी से बचाया जा सकता है।

महिला किसानों ने सीखे आधुनिक खेती के गुर : लो टनल एवं कृषि यंत्रों का हुआ परीक्षण
Women farmers learned the tricks of modern farming: Low tunnel and agricultural equipment were tested

कानपुर से आए प्रशिक्षक राम शर्मा व अमन सिंह ने हस्तचालित कृषि यंत्रों का खेत में उपयोग करके महिला किसानों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने कहा कि कृषि यंत्रों का प्रयोग करके समय को बचाया जा सकता है। विद्या धाम समिति के राजाभइया ने संगठन से जुड़ने के फायदे बताए। संचालन परियोजना समन्वयक इमरान अली ने किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

इश्क़ ने नहीं मानी बंदिशें: सिंदूर की लकीर ने जोड़ दिए दो दिल, मंदिर में हुआ ‘प्रेम विवाह’

रोडवेज वर्कशाप में मची है खलबली: शासन नें चेतावनी का बजा दिया है हार्न

बबेरू विधान सभा : भाजपा के पूर्व विधायक भरने लगे चुनावी चौकड़ी

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की विसात

भाजपा का बांदा सदर प्रबुद्ध सम्मेलन : विधायक नें झोंकी ताकत …

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताई डाक्टर आंबेडकर नीति और सिद्धांतों की भक्ति

ब्रेकिंग न्यूज़