26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश निषाद बोले : बुंदेलखंड के हर खेत की स्प्रिंकलर से होगी सिंचाई
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश निषाद बोले : बुंदेलखंड के हर खेत की स्प्रिंकलर से होगी सिंचाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा की बुंदेलखंड के प्रत्येक गांव को नहर में पाइप डालकर स्प्रिंकलर सिंचाई से आच्छादित किया जाएगा। जल शक्ति राज्य मंत्री निषाद ग्राम लोहरा में स्व सुनीता देवी शर्मा एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय रामरतन शर्मा की स्मृति में लोक भारती की ओर से आयोजित कामधेनु देसी गाय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

मंत्री रामकेश निषाद बोले : बुंदेलखंड के हर खेत की स्प्रिंकलर से होगी सिंचाई
Minister Ramkesh Nishad said: Every field in Bundelkhand will be irrigated with sprinklers.

उन्होंने विजय गोपालको को नगद पुरस्कार एवं गोपालक भगवान श्री कृष्ण का गमछा देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शामिल 16 अन्य प्रतिभागियों को भी सात्वना पुरस्कार दिया।

मंत्री रामकेश निषाद बोले : बुंदेलखंड के हर खेत की स्प्रिंकलर से होगी सिंचाई
Minister Ramkesh Nishad said: Every field in Bundelkhand will be irrigated with sprinklers.

इस दौरान सीबीआई के झारखंड के चर्चित जज रहे शिवपाल सिंह ने कहा की गाय का दूध और घी अमृत के समान है।पूर्व पूर्व सीबीआई जज अवधेश नारायण द्विवेदी ने कहा कि मां गाय और-बाप की जो सेवा करते हैं वह हमेशा तरक्की करता हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पद्मश्री उमाशंकर पांडे ने कहा कि देशी गाय अधिक से अधिक पालना चाहिए क्योंकि गया और मां-बाप की सेवा करने वाला तरक्की करता है।

मंत्री रामकेश निषाद बोले : बुंदेलखंड के हर खेत की स्प्रिंकलर से होगी सिंचाई
Minister Ramkesh Nishad said: Every field in Bundelkhand will be irrigated with sprinklers.

इस अवसर पर कानपुर क्षेत्र लोक भारती के संयोजक देशराज सिंह बजरंग ने अपनी संस्था द्वारा प्रदेश में कामधेन देसी गाय की जिलों में की जा रही प्रतियोगिता की जानकारी दी। लोकभारती के सदस्य अनिल शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड में देसी गाय कामधेन की नस्ल बदलने की जरूरत है। साहिवाल और गिरी गायों के माध्यम से बुंदेलखंड में नस्ल सुधार की जाए तो फिर अन्ना गायों की समस्या खत्म हो जाएगी। लोगों की देसी गाय में रुचि बढ़ेगी।

मंत्री रामकेश निषाद बोले : बुंदेलखंड के हर खेत की स्प्रिंकलर से होगी सिंचाई
Minister Ramkesh Nishad said: Every field in Bundelkhand will be irrigated with sprinklers.

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्रीकांत शर्मा, जिला पंचायत सदस्य संतराम सिंह, प्रधान सुरेश रैकवार ,दिलीप गुप्ता, संजय निषाद, कार्यक्रम संयोजक अशोक त्रिपाठी( जीतू) अंगद मिश्र रविंद्र सिंह रमाकांत त्रिपाठी सचिन अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे। अशोक जीतू नें सभी का आभार व्यक्त किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

न्याय की गुहार: महिलाओं ने फर्जी मुकदमों की जांच के लिए किया प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

बांदा पालिका: अध्यक्ष सहित 31 में से 24 वार्डों में भाजपा की जीत का रहा परचम

City News Uttar Pradesh

ढाई दशकों में सरकार का अरबों खर्च कर रोपे पचास करोड़ पौधे : फिर भी हरियाली नदारद

बालू से ओवर लोड़ ट्रक नें बाईक में मारी टक्कर : एक घायल दूसरा यमलोक सिधारा

बांदा के ‘पशु अस्पताल’ बने ‘मौत के घर’: जर्जर छतों के नीचे ‘इलाज’ को ‘मजबूर डॉक्टर’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़