City News Uttar Pradesh
आयुक्त आश्चर्य में : किसानों का धान भुगतान अटका, मामला उनको खटका
उत्तर प्रदेश

आयुक्त आश्चर्य में : किसानों का धान भुगतान अटका, मामला उनको खटका

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल आरपीसिंह नें धान खरीद की समीक्षा की। वह आश्चर्य में पड़ गये कि किसानों का धान का लटका -अटका है। क्रय केंद्रों की हालत भी बीमार है।

आयुक्त आश्चर्य में : किसानों का धान भुगतान अटका, मामला उनको खटका
Commissioner in surprise: Farmers’ paddy payment stuck, the matter hit them

आयुक्त ने गतवर्ष 2021-22 के सापेक्ष खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से की जा रही धान खरीद की तुलनात्मक समीक्षा की गयी। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत अद्यतन 2596 किसानों से 14880.56 मीट्रिक टन धान की खरीद की गयी है। इस सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि धान खरीद की प्रतिदिन समीक्षा करते हुए नियमानुसार धान क्रय सुनिश्चित करायें। गतवर्ष तद्दिनांक तक मण्डल में 2094 किसानों से 14299.75 मी0टन लगभग (14.35 प्रतिशत) की खरीद की गयी थी।

आयुक्त आश्चर्य में : किसानों का धान भुगतान अटका, मामला उनको खटका
Commissioner in surprise: Farmers’ paddy payment stuck, the matter hit them

सम्भागीय खाद्य नियंत्रक चित्रकूटधाम मण्डल द्वारा बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत धान क्रय हेतु जनपद बांदा में 44, जनपद हमीरपुर में 3 एवं जनपद चित्रकूट में 14 क्रय केन्द्र स्थापित किये जा चुके हैं व जनपद चित्रकूट में 01 क्रय केन्द्र स्थापित किया जाना प्रक्रिया में है। कुल 61 धान क्रय केन्द्र स्थापित किये जा चुके हैं व 01 प्रकिया में है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत मण्डी समिति का जनपद बांदा में कोई क्रय केन्द्र स्थापित नहीं है। जनपद चित्रकूट में एक क्रय केन्द्र स्थापित है, जिसपर 98 मीटन धान क्रय किया चुका है। किन्तु केन्द्र पर हैण्डलिंग व परिवहन ठेकेदार की नियुक्ति नहीं है।

आयुक्त आश्चर्य में : किसानों का धान भुगतान अटका, मामला उनको खटका
Commissioner in surprise: Farmers’ paddy payment stuck, the matter hit them

इस सम्बन्ध में आयुक्त नें उपनिदेशक मण्डी परिषद, झांसी को बांदा में क्रय केन्द्र खोलने व चित्रकूट में स्थापित धान क्रय केन्द्र पर सम्बन्धित औपचारिकतायें शीघ्र पूर्ण कराये जाने हेतु पत्र भेजने के निर्देश दिये । समीक्षा में पाया गया कि क्रय संस्था पीसीएफ द्वारा जनपद बांदा एवं चित्रकूट में 898 किसानों से क्रय धान के सापेक्ष देय भुगतान 851.59 लाख के सापेक्ष 417 किसानों को 379.089 लाख का भुगतान किया जा चुका है। किसानों को र 472.501 लाख का भुगतान अवशेष है। इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय प्रबन्धक, पीसीएफ, चित्रकूटधाम मण्डल बांदा नें बताया कि मुख्यालय से धनराशि की प्राप्ति न होने के कारण किसानों का भुगतान लम्बित है।आयुक्त ने प्रबन्ध निदेशक, पीसीएफ लखनऊ को पत्र भेज धनराशि मंगानें के निर्देश दिये।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद व एसपी ने देखी जेल का किया निरीक्षण, बैरकों की ली तलाशी …

City News Uttar Pradesh

महिला आरक्षण बिल: पूर्व सीएम अखिलेश बोले, नयी संसद में महाझूठ से भाजपा ने शुरू की अपनी पारी

City News Uttar Pradesh

शादी में गया था परिवार, मेडिकल स्टोर संचालक के घर से नकदी व गहने लेकर चोर हुए फरार

City News Uttar Pradesh

महिला से दुकानदार ने की अश्लीलता : बोला- दोस्ती यारी बनी रहेगी, कौन सा तुम्हारा पति देख रहा है

आयुक्त ने देखी सफाई व्यवस्था, कचरा फैलाने पर तीन दिन दुकान बंद कराए जाने के दिए निर्देश

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा नहर एवं पंप कैनाल का निरीक्षण: सिंचाई दुरुस्ती के निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़