24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बिजली विभाग की मेहरबानियां : बिल बोझ उतारेगा, शुक्रिया- शुक्रिया
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग की मेहरबानियां : बिल बोझ उतारेगा, शुक्रिया- शुक्रिया …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकार के निर्देश पर बिजली विभाग उपभोक्ताओ पर मेहरबान हुआ है।आर्थिक स्थिति के चलते तमाम उपभोक्ता बिल नहीं जमा कर पाए। इससे 30 हजार से लेकर एक लाख तक का बिजली बिल का कर्ज हो गया है। बिजली विभाग ऐसे उपभोक्ताओं मेहरबानियां करेगा। इसके लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है।वह आसान छह किश्तों में धीरे-धीरे यह कर्ज उतार सकेंगे।

बिजली विभाग की मेहरबानियां : बिल बोझ उतारेगा, शुक्रिया- शुक्रिया
जिले के दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का 494.82 करोड़ बकाया है। इसमें 17,105 उपभोक्ताओं ऐसे हैं जिन पर एक लाख से अधिक का बकाया है। इन उपभोक्ताओं के निगम की ओर से 21 अक्तूबर से एक मुश्त समाधान योजना शुरू की गई है। योजना 30 नवंबर तक चलेगी। इस बार पंजीयन और बिल का दस फीसदी जमा कराने से छूट दी गई है।

बिजली विभाग की मेहरबानियां : बिल बोझ उतारेगा, शुक्रिया- शुक्रिया
कोई भी उपभोक्ता काउंटर पर जाकर बकाया जमाकर योजना का लाभ उठा सकता है। घरेलू उपभोक्ताओं को छह किश्तों की सुविधा भी निगम दे रहा है। इसमें किसान, छोटे घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को सरचार्ज में विशेष छूट के लिए 50 दिन का समय दिया गया है। इस योजना का फायदा 30 नवंबर तक उठाया जा सकता है।

बिजली विभाग की मेहरबानियां : बिल बोझ उतारेगा, शुक्रिया- शुक्रिया
दो किलोवाट तक के घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 फीसद छूट मिल रही है। वहीं पांच किलोवाट तक के घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को 50, निजी नलकूपों को 100 फीसद छूट दी जा रही है। यदि किसी का बकाए की वजह से कनेक्शन काट दिया गया है तो उसे भी इस योजना का फायदा मिलेगा। उपभोक्ताओं को मूल बकाया को वर्तमान बिल के साथ 30 सितंबर तक के बकाए सरचार्ज माफी की योजना है। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं को छह किश्तों में बिल भुगतान करने की छूट दी गई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल संस्थान नें बांदा को बनाया यमलोक : पिला रहा प्रदूषित जहरीला जल

City News Uttar Pradesh

देवर के बंद मकान का ताला तोड़कर भाभी के घर में चोरी: पांच लाख के गहनों पर किया हाथ साफ

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में बादलों का डेरा : बिजली गिरने औऱ ओला वृष्टि की संभावना

City News Uttar Pradesh

संगम से लौट रहे थे अस्थि विसर्जन कर, रास्ते में ‘काल’ बन गया मोड़: एक मौत,12 घायल

City News Uttar Pradesh

Banda- गांवों की नई सरकार चुनने में 75हजार से ज्यादा होगें नये वोटर….

City News Uttar Pradesh

शताब्दी समारोह : बालीबाल प्रतियोगिता बना आकर्षण, मंत्री रामकेश नें किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़