29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व सैनिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने में करेंगे सहयोग
उत्तर प्रदेश

पूर्व सैनिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने में करेंगे सहयोग

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पूर्व सैनिकों के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि आप लोगों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अनेकों जुल्मों-सितम सहे लेकिन लोकतंत्र की अलख जगाए रखी। आगामी 23 फरवरी को होने वाले मतदान में 75 प्रतशित से अधिक मतदान कराकर लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने में आपकी दृढता एवं लगनशीलता की आवश्यकता है।

पूर्व सैनिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने में करेंगे सहयोग
Ex-servicemen will cooperate in increasing the voting percentage

उन्होंने कहा कि चतुर्थ चरण में 23 फरवरी को मतदान होना निर्धारित है। 10 मार्च को मतगणना एवं परिणाम घोषित होने के उपरांत 12 मार्च को समाप्त होगी डीएम ने समस्त फौजी भाइयों का स्वागत करते हुए कहा कि बिना आप लोंगो के सहयोग यह लक्ष्य हांसिल नही किया जा सकता।

पूर्व सैनिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने में करेंगे सहयोग
Ex-servicemen will cooperate in increasing the voting percentage

– 75 प्रतिशत प्लस मतदान कराने के लिए किए जा रहे प्रयास

सेवा निवृत्त सूबेदार नंदकिशोर एवं कैप्टर एसबी सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को आश्वस्त किया कि हमारे जनपद में लगभग 6000 सेवा निवृत्त सैनिक हैं। हम सभी कि तरफ से विश्वास दिलाते हैं कि गांव-गांव जाकर, बूथ-बूथ पर जाकर 75 प्रतिशत नही बल्कि 90 प्रतिशत प्लस करने का प्रयत्न करेंगे और कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल हर संभव प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों के साथ बैठक की।

पूर्व सैनिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने में करेंगे सहयोग
Ex-servicemen will cooperate in increasing the voting percentage

बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों से कहा कि अपनी जवानी को देश की सीमाओं की रक्षा व देशवासियों की सुरक्षा में कुर्बान किया है, अब आपके पक्के इरादों, परिश्रम और कर्तव्य परायणता से चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करवाने में सहयोग करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे लोकतंत्र को और मजबूती मिलेगी।

पूर्व सैनिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने में करेंगे सहयोग
Ex-servicemen will cooperate in increasing the voting percentage

जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों को पत्र लिखकर भी 75 प्रतिशत अधिक मतदान कराने में सहयोग करने की अपील की है। बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामपाल, ले. कर्नल सलिल टण्डन, तहसीलदार पुष्पक सहित भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : लापता युवती का छह दिन बाद नदी में मिला शव …

City News Uttar Pradesh

जल, सड़क और आवास योजनाओं की समीक्षा: सांसद और मंत्री रामकेश ने विकास कार्यों में गति के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का वादा बिसंडा नगर पंचायत में विकास की होगी “आशा”

कांग्रेस का नया नारा: ‘लड़की हूं…लड़ सकती हूं’, प्रियंका की बड़ी घोषणा, यूपी में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें दी खुशखबरी : दिलाया 12 करोंड़ 29 लाख

City News Uttar Pradesh

बेसिक शिक्षा परिषद : तीन दिन में तैयार करना होगा रिपोर्ट कार्ड, एक अप्रैल से नया सत्र

ब्रेकिंग न्यूज़