- विनोद मिश्रा
लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच यूपी में 2024 को लेकर राजनीतिक बिसात बिछना शुरु कर दिया है। यूपी में बीजेपी इंडिया गठबंधन का मुकाबला करने के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। ऐसे में माना जा रहा है बीजेपी यूपी में भी मध्य प्रदेश वाला फॉर्मूला अपना सकती है। दरअसल एमपी में बीजेपी ने अपने कई राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतार दिया है, अगर यूपी में भी टिकट बंटवारें के लिए इसी फॉर्मूले पर काम किया गया तो कई सिटिंग सांसदों के टिकट कट सकते हैं तो कई मंत्रियों को उतारा जा सकता है।

यूपी के अंदर भी देखने को मिल सकता है। पार्टी एक ऐसा विनिंग फॉर्मूला बनाने में लगी है, जिससे विपक्ष की रणनीति धराशायी हो जाए। अपुष्ट खबरों की मानें तो यूपी में भी कई बड़े चेहरों पर दांव चला जा सकता है। इनमें कई योगी सरकार के मंत्री भी हैं, जिन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाने पर मंथन चल रहा है। योगी सरकार के जिन मंत्रियों को लोकसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा जोरों पर हैं उनसे पहले दो नाम डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के हैं। दोनों के पास लोकसभा चुनाव लड़ने का अनुभव भी है।
2021 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद का नाम भी इस लिस्ट में है। जितिन प्रसाद भी 2004 में शाहजहांपुर से और 2009 धौरहरा लोकसभा सीट से सांसद बन चुके हैं। अभी योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उनके पास भी लोकसभा चुनाव लड़ने का अनुभव है और वो पार्टी का बड़ा ब्राह्मण चेहरा भी हैं सीएम योगी के जिन अन्य मंत्रियों को लोकसभा चुनाव लड़ाने पर विचार किया जा रहा है उनमें मंत्री नरेंद्र कश्यप, दयाशंकर मिश्रा, पीलीभीत से विधायक संजय गंगवार, आगरा ग्रामीण से बेबी रानी मौर्य, बलिया से विधायक दयाशंकर सिंह, सूर्य प्रताप शाही जैसे नाम भी हैं।

बीजेपी जहां नए चेहरों पर दांव चल सकती है तो वहीं कई सिटिंग सांसदों के टिकट कट सकते हैं। इनमें कानपुर से सांसद सत्यदेव पचौरी, बरेली के सांसद संतोष गंगवार, मथुरा से सांसद हेमामालिनी और प्रयागराज की सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी, डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल, मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल और फिरोजाबाद के सांसद चंद्रसेन जादौन का नाम शामिल है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
