- विनोद मिश्रा
बांदा। इसी सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्रकूटधाम मंडल के संभावित आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट हो गया है। पिछले कई दिनों से अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री मंडल की कुछ बड़ी पेयजल योजनाओं का मौके पर जाकर जायजा ले सकते हैं।

इसके मद्देनजर बांदा के जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर अगले आदेशों तक के लिए तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री बांदा और महोबा व चित्रकूट का भ्रमण कर सकते हैं। चित्रकूट में रामायण मेला में शिरकत कर सकते हैं। रामायण मेला 11 मार्च शिवरात्रि से शुरू हैं,जो पांच दिनों तक चलेगा। संभावित तिथि 9, य 10या11 मार्च बताई जा रही है। महोबा में लहचूरा बांध और बांदा में खटान पेयजल योजना देख सकते हैं। दो दिन पूर्व कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसपी आदि ने खटान पेयजल योजना का मौके पर जाकर जायजा भी लिया था। साथ ही मंडल मुख्यालय में जेएन डिग्री कालेज ग्राउंड और कृषि विश्वविद्यालय को भी देखा गया है।

डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जारी आदेश में कहा कि अग्रिम आदेशों तक कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि अपने अधीनस्थों को भी आगाह करा दें कि वह भी अगले आदेशों तक मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे। किसी को छुट्टी या अनुमति न दी जाए। डीएम ने चेतावनी दी है कि इन आदेशों की अवहेलना करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
