30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : गेहूँ की खरीद, गोदाम हो गये हैं हाउस फुल, लदान मजदूरी हुई दोगुनी ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गोदाम हैं फुल हाउस इससे सरकारी खरीद पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। किसान परेशान हैं। मजदूरों नें मजदूरी दो में इजाफा कर दिया है।


गेहूं खरीद केंद्रों में विपणन शाखा, भारतीय खाद्य निगम और डीसीडीएफ के गोदाम भरने से खरीद बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इन परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए एफसीआई मजदूरों ने पल्लेदारी की दर दोगुनी बढ़ा दी है। इसे डेढ़ रुपये से बढ़ाकर 3 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है।


उधर, पंचायत चुनाव और गेहूं की चल रही कटाई के चलते फिलहाल खरीद केंद्रों में किसानों की ज्यादा तादाद नजर नहीं आ रही। मंडी समिति परिसर में नौ खरीद केंद्र खोले गए हैं। इनमें विपणन शाखा के तीन, भारतीय खाद्य निगम का एक, पीसीएफ के तीन और यूपीएसएफ के दो केंद्र हैं। विपणन शाखा के तीनों केंद्रों में अब तक लगभग चार हजार क्विंटल की गेहूं खरीद की जा चुकी है। इस केंद्र में 80 किसानों ने अपना गेहूं बेचा है। इसके सभी गोदाम फुल हो चुके हैं। उधर, एफसीआई के मजदूरों ने पल्लेदारी 3 रुपये प्रति किलो कर दी है। इससे गोदाम से ट्रकों पर गेहूं की लदान नहीं हो पा रही।


केंद्र प्रभारी पंकज कुमार का दावा है कि खरीद जारी है। उधर, भारतीय खाद्य निगम के केंद्र में 844 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। केंद्र प्रभारी महेश सिंह राठौर ने बताया कि गोदाम फुल हो गया है। अभी उठान नहीं हुई है। डीसीडीएफ केंद्र प्रभारी अजय ने बताया कि 16 किसानों से 965 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। गोदाम भरने की कगार में है। उठान नहीं हो सकी है। किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर आ रहे हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में बढ़ी बिजली कटौती: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों दोनों में बुरा हाल

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी सरकार के राज्यमंत्री रामकेश निषाद को जल शक्ति मंत्रालय विभाग की जिम्मेदारी, बुंदेलखंड में पेयजल संकट खत्म होने के साथ ही हर घर होगा पानीदार

सीएम योगी की बदमाशों को कड़ी चेतावनी: बोले इस चौराहे पर अपराध करेगा, तो अगले चौराहे पर हो जाएगा ढेर

City News Uttar Pradesh

खेलते समय पानी भरे टब में डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत: परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

डेढ़ सौ रुपये के लिए बांदा में अपराधियों के बीच संघर्ष, नशेबाजी में चाकू से हमलाकर कर किया लहूलुहान

City News Uttar Pradesh

यूपी: अनुसूचित जाति की महिला प्रधान को ऑनलाइन बैठक में दबंगों ने हाथ पकड़ कुर्सी से उठाया, दस पर मुकदमा …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़