26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को पीटा, आंगन में बेहोश छोड़कर हुए फरार, लूट का आरोप
उत्तर प्रदेश

घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को पीटा, आंगन में बेहोश छोड़कर हुए फरार, लूट का आरोप

 

बांदा। घर में घुसे बदमाशों ने महिला का मुंह व आंख बांधकर डंडों से पीटने के साथ मरणासन्न कर दिया। हमलावर उसे आंगन मे बेहोश छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने लूटपाट की आशंका जाहिर की है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को पीटा, आंगन में बेहोश छोड़कर हुए फरार, लूट का आरोप
The miscreants beat the woman after entering the house in Banda, absconding, leaving her unconscious in the courtyard, accused of robbery

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुकतरा निवासी 60 वर्षीय श्यामा के पति पैश्वनी पांडेय की छह वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसके तीनों बेटे बाहर रहकर कमाई करते हैं। मंगलवार देररात बदमाश पीछे के खंडहरनुमा मकान से छत में चढ़कर अंदर दाखिल हुए। आहट होने पर वृद्धा ने बाहर भागने का प्रयास किया तो घर में घुसे लोग उसे दरवाजे के पास से पकड़कर घसीटते हुए आंगन में नल के पास ले गए। वहां उन्होंने आग तापने के लिए रखे डंडों (चैला) से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इससे घायल वृद्धा आंगन में काफी देर तक बेहोश पड़ी रही। करीब एक घंटे बाद तड़के उसे होश आया तो उसने शहर में रहने वाले अपनी बहन के लड़कों को मामले की जानकारी दी। रिश्तेदारों ने उसे गंभीर रूप से घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


पीड़िता ने बताया कि मुंह व आंख बांध देने से वह हमलावरों को नहीं पहचान पाई है। अलमारी से नकदी आदि ले जाने की आशंका है। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली निरीक्षक बृजेश कुमार ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। कोतवाली निरीक्षक व सीओ सिटी ने बताया कि वृद्धा के साथ मारपीट तो की गई है। लेकिन किस कारण से हुई है। इसकी जांच की जा रही है। घर में अलमारी आदि के ताले नहीं टूटे हैं। इससे लूटपाट का मामला अभी सामने नहीं आया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम का थाने में औचक निरीक्षण: रजिस्टरों की जांच में ‘पकड़ी’ लापरवाही, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

डायल 112 का तिंरगा मार्च: एसपी ने पुलिस लाइन से झंडी दिखाकर किया रवाना, जनपद की पुलिस आमजन में देशभक्ति की भावना कर रही जागृत

सोपीश बनकर रह गई हेल्थ एटीएम मशीन, सही ढंग से नहीं हो पा रही मरीजों की जांच

City News Uttar Pradesh

अंधेरे में ‘तड़पता गांव’ और ‘कुंभकर्णी नींद’ में बिजली विभाग: ‘करंटहीन’ व्यवस्था हुई बेनकाब !

City News Uttar Pradesh Desk

सिंचाई विभाग की चेतावनी धराशाई: नहीं हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह ने दिव्यांगों को बांटे उपकरण: कहा कमजोरों तक लाभ पहुँचाना ही लक्ष्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़