28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
गुरु गोविंद सिंह की मनाई गई जयंती : आरती एवं आनंद साहब के पाठों से गुरुद्वारा हुये गुलजार
उत्तर प्रदेश

गुरु गोविंद सिंह की मनाई गई जयंती : आरती एवं आनंद साहब के पाठों से गुरुद्वारा हुये गुलजार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सिखों के 10 वें और अंतिम गुरु गोविंद सिंह की जयंती गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाई गई। मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित सिंधी गुरुद्वारे में आयोजित जयंती उत्सव की शुरूआत सुबह शबद-कीर्तन से हुई। गुरुवाणी की गई । गुरु ग्रंथ साहिब पाठ का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने उस पर रूमाला अर्पित किया। आरती और आनंद साहब के पाठों से गुरुद्वारा गुंजायमान रहा।

गुरु गोविंद सिंह की मनाई गई जयंती : आरती एवं आनंद साहब के पाठों से गुरुद्वारा हुये गुलजार
Guru Gobind Singh’s birth anniversary celebrated: Gurudwara became buzzing with Aarti and recitations of Anand Saheb.

मुख्य ग्रंथी अमरलाल ने कहा कि गुरु गोविंद का जन्म पौष (पूस) माह की सप्तमी पर बिहार के पटना में 2 जनवरी 1666 में हुआ था। उनके पिता गुरु तेग बहादुर और मां गुजरी कौर थीं। गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। उनके जन्मदिन को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।


उन्होंने ही गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया। गुरु गोविंद ने ही सवा लाख से एक लड़ाऊं, तब गोविंद सिंह नाम कहाऊं नारा दिया था। सवा लाख जंगी पहलवानों से अकेले युद्ध कर उन्हें परास्त किया। गुरुद्वारे में अरदास भी की गई। देश की एकता, अखंडता, प्रेम और भाईचारा की कामना की गई। पूड़ी-सब्जी, मिठाई बंटी। ऊधम मूलचंदानी, श्याम अरेजा, नूतनलाल, जियंद राय, श्याम जेठानी, सुनील भागवानी भी शामिल रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ओलों से पट गई फसलें: रालोद के बुंदेलखंड अध्यक्ष साक्षी नें राहत की मांग उठाई

City News Uttar Pradesh

Banda : गोशाला की जाली कटी, भूखे पशुओं ऩे चरा खेत, पड़े बीमार…

बांदा में ‘औद्योगिक क्रांति’ का आगाज : एक्सप्रेसवे पर 138 करोड़ का भारी निवेश

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: बिहार प्रकरण से घबराए हैं अखिलेश यादव, इंडिया गठबंधन का खेल खत्म

City News Uttar Pradesh

समाधान दिवस में आये 44 मामले : दस का हुआ मौके पर हुआ निस्तारण

City News Uttar Pradesh

बालू खदान “अछरोंड़” में अवैध खनन का “धमाल” : योगी सरकार हो रही “बदनाम” !

ब्रेकिंग न्यूज़