- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश नें कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि समाज में प्रत्येक वर्ग के लोगों के जीवन में खुशहाली आये। वंचितों और नये लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिले। बताया की इन्हीं लोकलुभावन योजनाओं से भाजपा जनमानस के दिलों में निराली है।

सदर विधायक प्रकाश अपनी विधान सभा के ग्राम तिंदवारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि “मोदी की गारंटी” को दर्शाती योजनाओं की गाड़ी इसी सार्थकता का बोध करती है।

विधायक प्रकाश नें इस अवसर पर कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। लाभार्थियों को सम्मानित किया। लोगों को आदर्श नागरिक के दायित्वों के निर्वहन का संकल्प भी दिलाया। उपस्थित जनसमूह को भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व नवजात शिशुओं को खीर खिलाकर अन्न प्रासन करवाया।

इस दौरान विधायक प्रकाश नें क्षेत्र वासियों से कुशल क्षेम पूछ कर घनिष्ठ आत्मीयता का इजहार भी किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या भी उपस्थित थे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-1024x600.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
