- विनोद मिश्रा
बांदा। लोकसभा बांदा- चित्रकूट क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के समर्थन में सामाजिक सम्मेलन सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर विधायक प्रकाश दिवेदी नें उपस्थित गणमान्य जनों को सम्बोधित किया। कहा की प्रधानमंत्री के यशश्वी नेतृत्व में भाजपा सरकार बिना भेदभाव से काम करती है। सरकार की योजनाएं हर वर्ग, हर जाति, हर व्यक्ति तक पहुंच रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें मोदी एवं योगी सरकार की विशेषताएं बताई। कहा की मोदी अवश्य तीसरी बार प्रधान मंत्री बनेंगे। उनके नेतृत्व में भारत विकसित देश बनेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न राजनैतिक दलों एवं संगठनों के नेताओ, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री/ जिला प्रभारी श्री रामकिशोर साहू,जिलाध्यक्ष संजय सिंह, लोकसभा संयोजक बालमुकुंद शुक्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल,महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, लवलेश सिंह, वरिष्ट नेता ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, नगर पंचायत नरैनी प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर, जिला पंचायत सदस्य चंद्र शेखर यादव, वरिष्ट नेता बलबीर पाल, पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ राजेश द्विवेदी, विधानसभा संयोजक राजकुमार राज, विधानसभा सह संयोजक अमित सेठ भोलू सहित पार्टी पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
