City News Uttar Pradesh
हाईवे पर मौत का तांडव: डंपर ने किसान को कुचला, गुस्साए लोगों ने 'राजमार्ग' किया जाम
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

हाईवे पर मौत का ‘तांडव’: डंपर ने किसान को कुचला, गुस्साए लोगों ने ‘राजमार्ग’ किया जाम

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग एक बार फिर “खून से लाल” हो गया। शिवदर्शन महाविद्यालय के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार वृद्ध किसान को ऐसी टक्कर मारी कि वह सड़क पर जा गिरा और “डंपर के पहियों के नीचे कुचल” गया। हादसे में जसईपुर गांव निवासी किसान महेश पटेल की मौके पर ही “दर्दनाक मौत” हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते “हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार” लग गई।हाईवे पर मौत का तांडव: डंपर ने किसान को कुचला, गुस्साए लोगों ने 'राजमार्ग' किया जामजानकारी के मुताबिक महेश पटेल रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने गांव “जसईपुर से साइकिल पर माटा गांव” की ओर जा रहे थे। वह शिवदर्शन डिग्री कॉलेज के पास बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर पहुंचे ही थे कि बांदा की ओर से फतेहपुर जा रहे डंपर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध किसान सड़क पर जा गिरे और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, “डंपर उन्हें कुचलता हुआ निकल” गया।हाईवे पर मौत का तांडव: डंपर ने किसान को कुचला, गुस्साए लोगों ने 'राजमार्ग' किया जामहादसे में महेश पटेल ने मौके पर ही “दम तोड़” दिया। बुजुर्ग किसान का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद लोगों में भी हादसे को लेकर “भारी आक्रोश“दिखाई दिया। और बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर “वाहनों की लंबी कतार” लग गई। एक किसान की सड़क पर हुई दर्दनाक मौत ने परिवार को जिंदगीभर का दर्द दे दिया, वहीं हाईवे की “सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालों की एक नई कतार खड़ी” कर दी है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश निषाद का तिंदवारी में ‘धुआंधार दौरा’: सियासत हुई ‘गर्म’

City News Uttar Pradesh Desk

पालिका के बर्खास्त चेयरमैन मोहन साहू पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत द्वारा सीएम योगी के सूखा सर्वे आदेश की प्रशंसा : मिलेगी राहत

City News Uttar Pradesh

दोस्त -दोस्त न रहा : राम ने कर दी कुल्हाड़ी से श्याम की हत्या

City News Uttar Pradesh

मां की डांट से नाराज युवक ने फांसी लगाकर दी जान : दो दिन पहले पड़ोसी युवक से हुआ था विवाद

Banda : बर्ड फ्लू का खौफ: मीट की दुकानों का प्रशासन ने किया निरीक्षण।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़