City News Uttar Pradesh
बांदा में पानी की रंगबाजी शहर के लिये बनी तंगबाजी: पानी को तरस रही 50 हजार आबादी
उत्तर प्रदेश

बांदा में पानी की रंगबाजी शहर के लिये बनी तंगबाजी: पानी को तरस रही 50 हजार आबादी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय में “पानी की रंगबाजी शहर वासियों के लिये तंगबाजी” बन गईं है। शहर के कई मोहल्लों में “जल संकट गहरा कर कोहनूर का हीरा” बन गया है। वजह मांग के अनुरूप पानी की आपूर्ति न हो पाना है। “विभाग अपनी मटरगश्ती में मस्त है और शहर वासी बूँद -बूँद पानी को त्रस्त” हैं।

बांदा में पानी की रंगबाजी शहर के लिये बनी तंगबाजी: पानी को तरस रही 50 हजार आबादी
Water coloration in Banda became a hardship for the city: 50 thousand population yearning for water

बताते हैं की मुख्य पाइप लाइन की चोक का अब तक सही ढंग से मरम्मत न हो पाना भी एक प्रमुख कारण है।मोहल्लेवासियों का आरोप है कि जल संस्थान पाइप लाइन का चोक नहीं खोज पाया। वह इस दिशा में इस ढर्रे पर कार्य कर रहा है जैसे एक फिल्मी गीत है “ढूँढ़ो -ढूँढ़ो रे साजना मोरे कान का वाला”

बांदा में पानी की रंगबाजी शहर के लिये बनी तंगबाजी: पानी को तरस रही 50 हजार आबादी
Water coloration in Banda became a hardship for the city: 50 thousand population yearning for water

भीषण गर्मी में लोग एक-एक बाल्टी पानी को परेशान हैं। मोहल्लों में हैंडपंपों में पानी भरने वालों की लंबी कतारें लग रही हैं। सुबह-शाम हैंडपंपों की भीड़ से बचने के लिए लोग रातभर व भरी दोपहरी में पानी भरने को मजबूर हैं। जल संस्थान द्वारा टैंकरों से की जा रही पानी की आपूर्ति ऊंट के मुंह में जीरा है। जनपद का पारा रेड एलर्ट को पार कर चुका है। ऐसे में लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है।

बांदा में पानी की रंगबाजी शहर के लिये बनी तंगबाजी: पानी को तरस रही 50 हजार आबादी
Water coloration in Banda became a hardship for the city: 50 thousand population yearning for water

शहर में पानी आपूर्ति का जिम्मा संभाले जल संस्थान मांग तो दूर खाने पीने तक का पानी नहीं दे पा रहा है। पेयजल आपूर्ति के पटरी से उतरने में मोहल्ला केवटरा केन रोड, कालू कुआं, बंगालीपुरा, सिविल लाइन, बिजली खेड़ा, कटरा, स्वराज कालोनी आदि में पिछले कई दिनों से नलों में भी पानी की आशा में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ रही है। शहर की तकरीबन “पचास हजार की आबादी पर जल संकट ताता -थैया” कर रहा है। “विभागीय अधिकारी इस संकटीय डांस पर निश्चिंत हो ढोलक -मजीरा बजाते” से नजर आते हैं। हालांकि दावा भी हैं की समस्या के निदान के प्रयास जारी हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश द्वारा बाढ़ बचाव तैयारियों की समीक्षा एवं निरीक्षण: दिये सतर्कता निर्देश

बांदा में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां हुई तेज …

पुलिस अफसर बताकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : एक गिरफ्तार

डोंगरी के हनुमान मंदिर में विधायक प्रकाश का भंडारा और पौध रोपण …

तबाही जैसा मंजर : महोबा में पांच घंटे की मूसलाधार बारिश से पुलिया व सड़क बही, मोहल्ले बने टापू, घरो में घुसा पानी

बांदा में बुराईयां देश में सर्वोपरि: 5 दिन रावण वध कर देते हैं समरसता का संदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़