28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- गरीबों के घर पर कहर ढा रहा है बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- गरीबों के घर पर कहर ढा रहा है बुलडोजर

 

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री एंव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में अराजकता को खुली छूट मिली हुई है। लूट, अपहरण की शर्मनाक घटनाओं के साथ गरीबों के घरों पर बुलडोजर कहर ढा रहा है। उत्तर प्रदेश महिलाओं और मासूम बच्चियों के लिए सर्वाधिक असुरक्षित प्रदेश हो गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- गरीबों के घर पर कहर ढा रहा है बुलडोजर
Former Chief Minister Akhilesh Yadav attacks Yogi government, says bulldozer is wreaking havoc on the homes of the poor

सपा अध्यक्ष ने हाल ही में डीजीपी पद से हटाए गए मुकुल गोयल के मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय ही ‘अकर्मण्य’ डीजीपी का चयनकर्ता था। उन्हें सरकार ने अकर्मण्यता का आरोप लगाकर हटाया था। भाजपा सरकार के वसूली तंत्र ने समूची पुलिस व्यवस्था को कलंकित कर रखा है। कानपुर की चकेरी पुलिस के बाद अर्मापुर पुलिस की कथित वसूली की फिक्स रेट लिस्ट की चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। दबिश के नाम पर पुलिस घरों में घुस कर महिलाओं से अभद्रता के मामले में नया इतिहास रच रही है।


प्रयागराज में न्याय और सुरक्षा को ठोकर मार कर पुलिस ने जातीय वैमनस्यता में महिलाओं से मारपीट की। पुलिस थानों में मनमानी कर रही है। बुलंदशहर में गरीब के घर पर बुलडोजर चलाने के दौरान मलबे में दबकर घायल व्यक्ति की मौत हो गई। गरीबों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गांवों में गंदगी की सरकार: करोड़ों खर्च, कागजों में चमक रही योजना, अफसरों की शह पर खेल ?

City News Uttar Pradesh Desk

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा का प्रयास रंग लाया : काली घाटी सड़क चौड़ी करण को मिली मंजूरी

City News Uttar Pradesh

गेहूं की फसलों से “केन नहरें नहीं करेंगी आई लव यू”: बांध हो गये हैं बांझ, नहीं है पानी

पूर्व विधायक दलजीत मंडल में खाद की कमी से चिंतित : मंडलायुक्त से तत्काल पहल का आग्रह

City News Uttar Pradesh

बांदा : मौसा के घर गए युवक का मंदिर के पीछे पड़ा मिला शव, भाई ने जताई हत्या की आशंका

City News Uttar Pradesh

Banda : अपना दल एस पार्टी की बैठक में संगठन की मजबूती और चुनाव पर हुई चर्चा…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़