
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की “बालू खदान खपटिहा गाटा संख्या 62 व 63/1 अवैध खनन के द्वारा मुख्य मंत्री योगी को चैलेंज दे” रही है ? जिला “प्रशासन इस खंड के ठेकेदार के आगे जी हजूरी” में जुटा है। खनन “माफिया के चांदी के जूते यहां प्रशासन को सुखदाई औऱ सुहाने” लग रहे हैं।

सीएम “योगी एवं उनके जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद के अवैध खनन पर अंकुश के खौफ को नजरअंदाज कर प्रशासन यहां ठेकेदार की जी हजूरी” सी कर रहा है ?

लाल सोने की लूट की लिए “खप्टिहा की इस मनोज मिश्रा की खदान में जांच एवं जुर्माने की नौटंकी के बाद फिर अवैध खनन की पिच पर चौके -छक्के जड़ें” जा रहे हैं। “प्रशासन की फील्डिंग खामोशी से अवैध खनन का शतक” बनवा रही है ?

केन नदी में यहां निर्भीकता से बिना किसी भय के अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है। इतना ही नहीं इस खदान से ही रोजाना सैकड़ों ओवरलोड ट्रकों का परिवहन भी होता है। यदि माना जाये की जिम्मेदार अधिकारियों का खदान संचालन को पूरा संरक्षण प्राप्त है तो अतिश्योक्ति नहीं होगी ? “खनन कारोबारी ने मनोज मिश्रा खनन विभाग की मिसरी की डली” बन गया है।

उसे क्षेत्रीय विधायक एवं सरकार में मंत्री रामकेश निषाद का भी अवैध खनन के प्रति सख्ती का खौफ नहीं है ! “एनजीटी के निर्देशों की खुले तौर पर अनदेखी है। अवैध खनन चरमोत्कर्ष” पर है। इतना ही नहीं रोजाना सैकड़ों की संख्या में इस खदान से ओवरलोड ट्रक फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। “डीएम नगेन्द्र प्रताप की कारगर सख्ती भी मिश्रा खदान में मिस” क्यों है ? चर्चा का विषय है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
