24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : हो गया कमाल:बांदा की बेटी के सिर इंडिया प्रिसेंज का ताज …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की बेटी ने कमाल और धमाल मचा दिया।सुंदरता के क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा दिया। बॉलीवुड और मॉडलिंग क्षेत्रों से आईं सुंदर प्रतिभागियों को मात देते हुए प्रतियोगिता का दूसरा खिताब कांस्य पदक (क्राउन मेडल) के साथ जीता।


राजधानी लखनऊ में दो दिवसीय मिस इंडिया ताज प्रतियोगिता का आयोजन एक ग्रुप ने किया था। इसमें देश के दिल्ली, मुंबई, आगरा, प्रयागराज सहित बॉलीवुड और मॉडल शामिल हुए। बांदा से रिया रैकवार ने प्रतिभाग किया। वह यहां श्रेया आकर्ष इंस्ट्टीयूट की नृत्य छात्रा हैं। इस मॉडलिंग प्रतियोगिता में रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया ताज प्रिसेंज का दूसरा खिताब जीता। उसे कांस्य पदक दिया गया। सिर पर चमकता ताज पहनाया गया। निर्णायकों में डॉ. नीमा पंत सहित कई सदस्य शामिल रहे।
प्रतियोगिता का खिताब जीतकर बांदा लौटी रिया का श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट में स्वागत हुआ। उसने बताया कि उसके इस शौक को मां सुधा रैकवार ने पूरा सहयोग दिया। सुधा स्वयंसेवी संगठन चलातीं हैं। पिता व्यापारी हैं। रिया ने बताया कि मॉडलिंग और डांस का उसे बचपन से ही शौक और सपना था। उसकी तमन्ना मिस यूनिवर्स बनने की है। रिया ने बताया कि मॉडलिंग में कैसे वॉक करनी है? कैसे उठना बैठना है और डाइट प्लान इत्यादि सब कुछ यू ट्यूब से देखा। श्रेया इंस्ट्टीयूट की निदेशक अंजू दमेले उसे पूरा सपोर्ट करती हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की ‘राजनीतिक भूचाल’ साबित हुई तिरंगा यात्रा: विपक्षियों की ‘छाती’ पर ‘साँप’ लोटा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का मकर संक्रांति पर विशेष पूजन: बांदा को महानगर बनाने की कामना

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में ऐसी मस्जिद जहां ‘कुरान’ की आयतों के साथ गूंजते हैं ‘गीता’ के उपदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा “पीएम मोदी के कार्य” याद दिलाते है “शिवाजी महाराज” !

City News Uttar Pradesh

बरखा का दंश : मनरेगा काम बन्द, हजारों मजदूर बेरोजगार …

विश्वकर्मा सम्मान में रजत सेठ नें वितरित किये टूल किट : लाभार्थी हुये अति अविभूत

ब्रेकिंग न्यूज़