31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की ‘रफ्तार’ पर कोरोना नें लगया ब्रेक …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर फिर कोरोना महामारी के प्रकोप का असर है। करीब दो सप्ताह से काम लगभग ठप सा है। पिछली लहर के दौरान भी चार माह तक काम बंद रहने प्रोजेक्ट पिछड़ा गया था। इन हालातों में वर्ष 2022 तक एक्सप्रेस-वे का काम पूरा होने में प्रश्न चिन्ह लग गया हैं?अभी कुछ माह बाद तीसरी लहर में काम और प्रभावित हो सकता है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जिले के भरतकूप के पास गोंड़ा गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की आधारशिला 29 फरवरी 2020 में रखी थी। सरकार ने परियोजना को 36 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा, लेकिन शिलान्यास के बाद काम शुरू होते ही कोरोना महामारी आ गई थी। 24 मार्च 2020 को पूरे देश में लॉकडाउन के बाद करीब चार माह काम बंद रहा था। अगस्त सितंबर 2020 में काम दोबारा शुरू हुआ। गति पकड़ते ही मार्च 2021 में कोरोना की दूसरी लहर आ गई। हालांकि, सरकार ने इस बार लॉकडाउन नहीं लगाया है, लेकिन मजदूर इतने डरे हैं कि काम पर आने से डर रहे हैं। जीरो प्वाइंट गोंड़ा में हाईवे के ऊपर बनने वाले पुल और सड़क का करीब 15 दिन से बंद है। एक्सप्रेस-वे चित्रकूट से शुरू होकर इटावा के पास बाह में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से मिलाया जाना है।


धौरही निवासी रामबाबू गुप्ता, टिटिहरा निवासी नवीन व रामसुफल बताते हैं, होली के पहले मार्च में तेजी से काम हो रहा था। अब काम बंद है। कोरोना में फिर लॉकडाउन के डर से अधिकांश मजदूर अपने घरों को लौट गए हैं।


एक नजर में एक्सप्रेस-वे के निर्माण का सिंहावलोकन किया जाये तो 29 फरवरी 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने चित्रकूट में शिलान्यास किया था।36 माह में काम पूरा होने का है अनुमानित समय था।296.070 किलोमीटर है इसकी कुल लंबाई और 14849.09 करोड़ रुपये है कुल लागत हैं ।


बांदा, चित्रकूट,महोबा, हमीरपुर, जालौन, इटावा को प्रत्यक्ष और दो दर्जन जिलों को अप्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।
चार लेन चौड़ा (छह लेन में विस्तारीकरण), चार रेलवे ओवरब्रिज, 14 बड़े पुल, चार टोल प्लाजा, सात रैंप प्लाजा, 268 छोटे पुल, 18 फ्लाईओवर और 214 अंडरपास बनेनें हैं। चित्रकूट के एडीएमप्र जीपी सिंह नें बताया कि अभी काम पूरी तरह से बंद नहीं है। हां, कोरोना की वजह से कुछ धीमा जरूर हुआ है। रविवार को ठेकेदारों से मजदूरों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित कराया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घर से तीन दिन से लापता युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

खाद-बीज-बिजली की ‘त्रासदी’ पर भड़की किसान महिलाएं: प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

डीएम दीपा अनुभवी “नजरों से ताड़ गई” औद्योगिक क्षेत्र में घोर “लापरवाही”

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक सिंह का इस्‍तीफा हुआ मंजूर, जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा !

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें दी हिदायत : पोषण अभियान से मिटायें कुपोषण

टक्कर के बाद ‘आग का तांडव’: तीन जिंदा जले, सड़क बनी मौत का मैदान

ब्रेकिंग न्यूज़