24.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : नगर पालिका ने कसी कमर, जल्द साफ कराए जाएंगे नाले और नालियां …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मानसून से पूर्व बरसाती नालों की सुध लेते हुए नगर पालिका परिषद ने नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। बरसात आने की संभावना को देखते हुए जेसीबी, ट्रैक्टर व सफाई कर्मी , निरीक्षक की देख रेख में नालों की सफाई का कार्य हो रहा है। इसके लिए 80 कर्मियों को लगाया गया है।

नगर पालिका क्षेत्र में शहर के पांच फीट से गहरे 43 नालों की सफाई कार्य किया जाना है। मानसून के समय जल भराव की स्थिति से बचने के लिए हर साल नगर पालिका की ओर से नालों की सफाई करवाई जाती है। नगर पालिका के ईओ बुद्धि प्रकाश ने बताया कि अब तक शहर के चार नालों की सफाई पूरी की जा चुकी है। शेष नालों की सफाई का कार्य जारी है। नालों की सफाई होने से बरसात के मौसम में गंदा पानी सड़क पर न फैले इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू है।


– पालिका का दावा बड़े नालों की सफाई का कार्य हुआ पूरा

शहर का हाथी खाना मोहल्ला से लेकर लोहिया पुल तक का नाला जो 800 मीटर लंबा है, इस नाले का सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। इसी क्रम में छावनी रोड, अमर टाकीज, किरन कालेज चौराहा, पदमाकर चौराहा, सेढ़ू तलैया आदि जगहों से निकलने वाले नाले व नालियों का सफाई हुई है। सफाई निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह का दावा है कि लगभग 15 से अधिक नालों-नालियों का सफाई का कार्य पूरा कराया जा चुका है। बरसात से पहले अन्य स्थानों पर स्थित नालों-नालियों का सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की सक्रियता रंग लाई : किसानों के चेहरे मुस्कराये

शराब के नशे में टल्ली होकर पुलिस लाइन की सीढ़ियों पर लड़खड़ाया सिपाही, हमीरपुर एसपी ने देखते ही कर दिया सस्पेंड

City News Uttar Pradesh

Banda : एसडीएम और सीओ ने गांवों में पहुंचकर बूथों का लिया जायजा एंव ग्रामीणों के साथ की चुनाव संबंधी बैठक …

माफियाओं से गलबहियां में बांदा सहित तीन जेल अधीक्षक सस्पेंड

वाक फार वोट के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान, मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित

City News Uttar Pradesh

करोड़ों की योजना ‘फाइलों में कैद’: अफसरशाही का लगा ‘ग्रहण’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़